HTML tutorial
HTML tutorial

पिकअप की चपेट में आने से बाइक सवार की दर्दनाक मौत

Pahado Ki Goonj

रुड़की। भगवानपुर थाना क्षेत्र के करोंदी गांव के पास बीती देर रात एक तेज रफ्तार पिकअप ने एक बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे के दौरान पिकअप चालक बाइक सवार को सड़क पर घसीटते हुए ले गया, जिसके बाद बाइक में आग लग गई। इस हादसे में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई.। बताया जा रहा है कि हादसे के बाद बाइक सवार का शव काफी देर तक सड़क पर पड़ा रहा और मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर मौके पर पहुंचे 108 वाहन ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया। राहुल (27) सहारनपुर के नागल गांव का रहने वाला बताया जा रहा है और करोंदी गांव के पास एक फैक्ट्री में काम करता था। राहुल बीती रात रुड़की निवासी अपनी बहन के यहां से फैक्ट्री जा रहा था। जैसे ही राहुल करोंदी गांव के पास पहुंचा, वो सड़क हादसे का शिकार हो गया। घटना के बाद पिकअप चालक गाड़ी छोड़कर मौके से फरार हो गया। वहीं, बाइक में आग लगी देख मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिजन भी देर रात अस्पताल पहुंच गए।

Next Post

कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा  ,यशपाल आर्य नेता प्रतिपक्ष व भुवन कापड़ी विधायक दल के उपनेता -सोनिया गांधी

कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा  ,यशपाल आर्य नेता प्रतिपक्ष व भुवन कापड़ी विधायक दल के उपनेता -सोनिया गांधी देहरादून ,पहाडोंकीगूँज:- कांग्रेस ने उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष व नेता प्रतिपक्ष और विधायक दल के उपनेता की नियुक्ति कर दी है। यशपाल आर्य को नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। पूर्व विधायक […]

You May Like