HTML tutorial
HTML tutorial

पूर्व विधायक बिक्रम सिंह नेगी ने यसडीएम को प्रतापनगर छेत्र में थर्मल सेनिटेशन सामग्री भेंट किया

Pahado Ki Goonj

आगे vdo देखते हुए ब्लाक अध्यक्ष सब्बल सिंह राणा की महत्वपूर्ण वार्ता

प्रताप नगर के पूर्व विधायक  विक्रम सिंह नेगी द्वारा कोरोना वायरस महामारी नियंत्रण हेतु आज तहसील मुख्यालय प्रताप नगर मे उप जिला अधिकारी की उपस्थिति मे प्रभारी चिकित्सा अधिकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र प्रताप नगर को विकास खंड प्रताप नगर के पांच पट्टीयों क्रमशः रौणद रमोली उपली रमोली भदूरा ओण एवं रैका के लिए पांच थर्मल स्कैनिंग मशीन भेंट की।जो कि पट्टी के अस्पताल के स्वास्थ्य कर्मि गांव गांव जाकर क्वारनटाईन केन्द्र मे बाहर आ रहे प्रवासी भाई बहनों की व अन्य ग्रामीणों की जांच करेंगे।साथ ही प्रताप नगर के अंतर्गत तैनात 21 एनम बहिनों के लिए कोरोना सुरक्षा किट भी सौंपी।एक एक थर्मोस्क्रीन मशीन उप जिला अधिकारी प्रताप नगर एवं लम्बगांव थाना अध्यक्ष जी को भी सौंपी।
इस मौके पर बल्लाक प्रमुख प्रताप नगर श्री प्रदीप चंद रमोला जी द्वारा खंड विकास अधिकारी प्रताप नगर को 100लीटर सोडियम क्लोराइड छिडकाव हेतु तथा 2000 मास्क दिए गए।साथ ही निर्देश दिया कि उक्त सामग्री प्रत्येक ग्राम प्रधान तक आवश्यकता अनुसार पहुंचाई जाय।पूर्व विधायक द्वारा यह भी आश्वासन दिया गया कि अन्य कोई दिक्कत यदि प्रवासी क्वारनटाईन केन्द्र को हो तो मुझे अवगत कराएं।मै सेवा के लिये भरपूर प्रयत्न करूंगा।

ईस मौके पर  सब्बल सिंह राणा अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस प्रताप नगर खुशहाल सिहं मिश्रवाण सौरभ रावत कपिल जोशी दयाल सिंह सजवाण मान सिंह रौतेला केदार विष्ट पत्रकार जसवीर कंडियाल पूरण सिंह रावत बनाली मनीष चौहान कांडा राजेश रावत नौघर विजय पोखरीयाल प्रधान पोखरी महावीर पवांर पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य खोलगढ मान सिंह धिरेन्दर महर प्रवीन पंवार आदि गण मान्य थे।

 

Next Post

तृतीय केदार भगवान तुंगनाथ जी के कपाट आम जनता के लिएखुले

उत्तराखंड चारधाम यात्रा 2020 तृतीय केदार भगवान तुंगनाथ जी के कपाट खुले। * आज दिन बुधवार 11.30 बजे अश्विनी नक्षत्र में खुले कपाट। * ग्रीष्मकाल में छः माह तुंगनाथ मंदिर में होगी पूजा। तुंगनाथ/उखीमठ: 20 मई।तृतीय केदार तुंगनाथ जी के कपाट आज बुद्ववार दिन 11.30 बजे ज्येष्ठ माह अश्विनी नक्षत्र, […]

You May Like