देहरादून। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने प्रदेशवासियों से आरोग्य सेतु एप मोबाईल में डाउनलोड करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि भारत सरकार द्वारा कोरोना वायरस कोविड-19 के संदर्भ में जन साधारण के उपयोग के लिए आरोग्य सेतु मोबाईल एप बनाया गया है।
यह एप्लीकेशन हिंदी व अंग्रेजी सहित 11 विभिन्न भाषाओं में उपलब्ध है। यह एप्लीकेशन उपयोगकर्ताओं को उच्च कोरोना वायरस संक्रमण क्षेत्र के समीप होने की चेतावनी देता है। यह कोविड-19 ट्रेकर एप जीपीएस और ब्लूटूथ तकनीक के आधार पर किसी संक्रमित व्यक्ति के समीप आते ही उपयोगकर्ता को सतर्क करता है। इस एप से आवश्यक चिकित्सा सलाह भी ले सकते हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं सुरक्षित, हम सुरक्षित तो भारत सुरक्षित के सूत्र को अपनाना होगा। सभी व्यक्ति आरोग्य सेतु एप को अपने मोबाईल में डाउनलोड कर कोरोना से लङाई में सहभागी बनें।
लाखों रुपए की मिठाई और मावा खराब, दूध विक्रेताओं का भी यही हाल
Mon Apr 13 , 2020
देहरादून। लॉकडाउन के चलते प्रदेश में मिठाई की दुकानें बंद हैं। इससे न सिर्फ दुकान में बनी पड़ी मिठाई खराब हो रही है, बल्कि दूध की सफ्लाई भी न ज्यादा मात्रा में नहीं हो पा रही है। पूरे प्रदेश में मिठाई दुकान के संचालक लाॅकडाउन की मार झेल रहे है। […]

You May Like
-
320 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार
Pahado Ki Goonj November 15, 2019

