पॉल गांव में पहुंचा चौपहिया वाहन ,ग्रामीणों में खुशी की लहर ! बड़कोट :- (मदनपैन्यूली) नौगांव विकासखंड का पौल गांव में चौपाया वाहन को गांव में देखकर खुशी की लहर दौड़ गई वैसे भी यह गांव विकासखंड में विकास के नाम से जाना जाता है , यहां के पूर्व प्रधान सुभाष जगूडी ने बताया कि गांव वालों के सहयोग से ग्रामीणों द्वारा इस सड़क का निर्माण किया गया है जो कि पहले एक आम रास्ता था जो आज ग्राम सभा की योजना के तहत आज वाहन गांव में पहुंचा दिया गया है ,पौल गांव यमुना घाटी में एक ऐसा गांव है जिस गांव से दो-दो शहीदों ने देश की सीमा पर अपनी जान की कुर्बानी दे दी थी जिस कारण वहां पर शहीदों के नाम पर तिरंगे की दीवार भी ग्राम पंचायत द्वारा बनाई थी जोकि क्षेत्र का एक आकर्षण केंद्र बनकर चर्चा का विषय बनी ,आज ग्रामीणों ने अपने घर में चौपाया वाहन को देखकर बड़े खुश नजर आए, इस अवसर पर गांव के वर्तमान प्रधान श्रीमती उर्मिला देवी , अजय जगूडी, सिद्धि प्रसाद ,केसवानंद , राम शंकर सहित ग्राम वासियों ने खुशी जाहिर की।
बहन की शादी के लिए आतंकी कसाब को मिले थे 1.25 लाख रु., भारत में नमाज देख रह गया था दंग
Wed Feb 19 , 2020
नई दिल्ली। मुंबई आतंकवादी हमले के गुनहगार आतंकी अजमल कसाब को लेकर मुंबई पुलिस के पूर्व पुलिस कमिश्नर राकेश मारिया ने कई खुलासे किए हैं। मुंबई पुलिस के पूर्व पुलिस कमिश्नर राकेश मारिया ने दावा किया है कि आतंकी अजमल कसाब को हमले से पहले 1.25 लाख रुपये दिए गए […]

You May Like
-
नगर निगम को अपनी जमीने खाली कराने में छूट रहे पसीने
Pahado Ki Goonj February 26, 2022


