HTML tutorial
HTML tutorial

दिल्ली में हो रही सारी घटनाएं केजरीवाल के षड़यंत्र का नतीजाःसीएम त्रिवेन्द्र

Pahado Ki Goonj

देहरादून। दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार-प्रसार करने के बाद मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत वापस देहरादून लौट आए हैं। इसके साथ ही उन्होंने दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल पर जोरदार हमला करते हुए कहा कि शाहीन बाग और जामिया की घटनाओं के लिए केजरीवाल जिम्मेदार हैं। साथ ही कहा कि जनता केजरीवाल की बातों को समझ चुकी है। दिल्ली में 8 फरवरी को मतदान होने वाले है. चुनाव प्रचार कर वापस लौटे सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत सोमवार को देहरादून सचिवालय पहुंचे। यहां उन्होंने दिल्ली के चुनाव में बीजेपी की जीत का दावा किया। साथ ही केजरीवाल पर करारा हमला किया। सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने बताया कि अरविंद केजरीवाल ने अन्ना हजारे के कंधों पर चढ़कर सत्ता पायी है। साथ ही पिछले पांच सालों में झूठे वादे कर लोगों को बरगलाने की कोशिश की। लेकिन, लोग केंद्र की मोदी सरकार के बोल्ड डिसीजन से प्रभावित हुए और केजरीवाल के झूठे वादों को नकार दिया। दिल्ली में सीएए को लेकर हो रहे विरोध पर बोलते हुए सीएम त्रिवेंद्र सिंह ने कहा कि दिल्ली में हो रही सभी घटनाएं केजरीवाल के षड़यंत्र का नतीजा है। जनता इन बातों को समझ चुकी है।

Next Post

सोमवार सुबह से खिली धूप, फिर बर्फबारी के आसार

देहरादून। प्रदेशभर में सोमवार को सुबह से ही धूप खिल गई। हालांकि पहाड़ से लेकर मैदानी तक कई जिलों में सुबह कोहरा रहा, लेकिन दिन चढ़ने के साथ ही धूप निकलने से राहत मिली। लेकिन पहाड़ में बर्फबार के बाद अब पाला परेशानी बना हुआ है। पाला पड़ने के कारण […]

You May Like