HTML tutorial
HTML tutorial

उत्तरकाशी -उत्कृष्ट कार्य करने पर पुलिसकर्मीयों को किया गया सम्मानित ।।

Pahado Ki Goonj

उत्कृष्ट कार्य करने पर  पुलिसकर्मीयों को किया गया सम्मानित

उत्तराकाशी । मदनपैन्यूली।                              पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी पंकज भट्ट द्वारा पुलिस लाईन ज्ञानसू उत्तरकाशी स्थित जिम्नेजियम हॉल में जनपद के अधीनस्थ पुलिस अधिकारी/कार्मचारी गणों का मासिक सम्मेलन/क्राईम मीटिंग ली गई। सम्मेलन में पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी अधिकारी/कर्मचारी गणों को नववर्ष 2020 की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनायें देते हुये विगत माह में अधिकारी/कर्मचारी गणों द्वारा रखी गयी समस्याओं पर कृत कार्यवाहियों की समीक्षा की गई, इसके उपरान्त महोदय द्वारा सम्मेलन में उपस्थित समस्त अधिकारी/कर्मचारियों ऑफिसियल/व्यक्तिगत समस्यायें पूछी गई तथा समस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया।

तत्पश्चात द्वारा कल पुलिस लाईन आवासीय कालोनी में चलाये गये स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम में अपने घर के आस-पास उत्कृष्ठ साफ-सफाई रखने वाले अनुमोदित निम्न पुलिस परिवारों को सम्मानित किया गया

1. कानि0 जयपाल सिंह – प्रथम(25 अंक)

2. आशुलिपिक श्री अजय कुमार- दितीय(24 अंक)

3. ओपी श्रीमती रीता कण्डारी- तृतीय(19.5 अंक)

माह दिसम्बर 2019 मे उत्कृष्ट कार्य करने वाले निम्नलिखित अधिकारी/कर्मचारियों को ‘मैन ऑफ द मंथ’ घोषित कर प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया:

 

●  कमल सिंह पंवार- पुलिस उपाधीक्षक उत्तरकाशी

●  महादेव उनियाल- थानाध्यक्ष थाना कोतवाली

• उ0नि0  दीनदयाल- थानाध्यक्ष हर्षिल

● उ0नि0  विनोद थपलियाल- थानाध्यक्ष धरासू

● उ0नि0  केदार सिंह- थानाध्यक्ष मोरी

 

● उ0नि0 मनीषा नेगी-चौकी प्रभारी बाजार उत्तरकाशी

● उ0नि0  समीप पाण्डे- थाना धरासू

 

● उ0नि0  अजीत चौहान- एल0आई0यू0

● उ0नि0वि0  भगत दास- थाना कोतवाली

● कानि0 कुलदीप तोमर- थाना हर्षिल

● कानि0 जगत सिंह- थाना हर्षिल

● कानि0 रमेश राणा- थाना मोरी

● कानि0 श्यामबाबू- थाना मोरी

● कानि0 अनूप असवाल- थाना मोरी

● कानि0 मनीष- थाना कोतवाली

● कानि0 चन्द्रमोहन- थाना कोतवाली

● कानि0 सुनील – थाना कोतवाली

● कानि0 औसाफ खान- एस0ओ0जी0

 

त्दोपरान्त पुलिस अधीक्षक द्वारा विगत वर्ष में उत्तरकाशी पुलिस द्वारा किये गये कार्यों(लोकसभा चुनाव,त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव, चारधाम यात्रा 2019 का सकुशल संचालन, केस वर्कआऊट, पबिल्क वेलफेयर में किये गये कार्य, अपराध नियन्त्रण/सड़क दुर्घटनाओं/नशे के कारोबारियों पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने वाले कार्यों) की सराहना की गई व नव वर्ष पर इससे भी अधिक ईमानदारी व कर्तव्य निष्ठता के साथ कार्य करने के निर्देश दिये गये।सभी थाना प्रभारियों को जनपद मे *नशीले पदार्थ का अवैध कारोबार करने वालों के विरुद्ध टीम गठित कर पूर्व से चलाए जा रहे अभियान को और आधी प्रभावी बनाने हेतु विशेषकर(चरस, अग्रेजी व कच्ची शराब के अवैध कारोबारियों पर नकेल कसने) हेतु निर्देशित किया गया तथा सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने हेतु सभी थाना प्रभारी/यातायात पुलिस को लगातार वाहन चैकिंग अभियान चलाकर ओवरलोड़,ओवरस्पीड, मालवाहक वाहनों में सवारी ले जाना, वाहन चलाते समय मोबाईल फोन का प्रयोग करना,नशे की हालत में वाहन चलाना,बिना हेल्मेट एवं दुपहिया वाहन में तीन सवारी ले जाना आदि के विरुध्द कड़ी कार्यवाही करने साथ ही दुर्घटना सम्भावित क्षेत्रों को चिन्हित करने हेतु निर्देशित किया गया ।

मासिक सम्मेलन के पश्चात पुलिस अधीक्षक द्वारा विगत माह में घटित अपराधों की समीक्षा की गई इस दौरान सभी प्रभारियों को अपने-2 थाना /चौकी पर लम्बित अपराधों, शिकायती प्रार्थना पत्रों, सम्मन व वारण्ट के त्वरित निस्तारण हेतु सभी को निर्देशित किया गया, साथ ही अपराध नियन्त्रण सम्बन्धी विस्तृत दिशानिर्देश दिये गये, पुलिस एवं जनता के मध्य आपसी सामंजस्य बनाये रखने व प्रभावी सूचनातन्त्र विकसित करने हेतु सभी को समय-2 पर अपने-2 कोतवाली/थानक्षेत्रान्तर्गत जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित करने हेतु निर्देशित किया गया।

 

सैनिक सम्मेलन /अपराध गोष्ठी में पुलिस उपाधीक्षक उत्तरकाशी,पुलिस उपाधीक्षक बडकोट, प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाईन सहित समस्त कोतवाली/थाना प्रभारी एवं अन्य अधिकारी/कर्मचारी गण मौजूद रहे।

Next Post

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने प्रदेश केप्रसिद्ध लेखक एवं साहित्यकार पानू खोलिया के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है

देहरादून,मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने प्रदेश के हल्द्वानी निवासी प्रसिद्ध लेखक एवं साहित्यकार पानू खोलिया के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिजनों को इस गहन दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है। मुख्यमंत्री  […]

You May Like