देहरादून। मौसम विभाग की ओर तीन जनवरी तक गढ़वाल क्षेत्र में ओलावृष्टि, बारिश व बर्फबारी की चेतावनी पर आपदा प्रबंधन तंत्र से जुड़े सभी अधिकारियों को तैनाती स्थल पर बने रहने के निर्देश दिए हैं। अधिकारियों को 24 घंटे अपने मोबाइल फोन ऑन रखने को कहा गया है।
कुमाऊं की बात करें तो यहां भीमताल में बादल छाए हुए हैं। डीडीहाट में देर रात से बारिश हुई जोकि दो जनवरी तक जारी रही। यहां घनधूरा के जंगलों में भारी बर्फबारी हुई है। तापमान शून्य से नीचे पहुंच गया है। भवाली में भी बादल छाए रहने ठंड बढ़ी है। पहाड़पानी में हल्की बूंदाबांदी हुई है। अल्मोड़ा और द्वाराहाट में भी बादल छाए हुए हैं।
जसपुर में बादल छाए हैं। यहां कड़ाके की ठंड जारी है। चैखुटिया और रानीखेत में बादल छाए हैं। रुद्रपुर में हल्की धूप खिली है। चंपावत जिले के पहाड़ी हिस्सों में छिटपुट बारिश हुई है। यहां भी कड़ाके की ठंड पड़ रही है।
मसूरी में बारिश और ओलावृष्टि से तापमान में गिरावट
Thu Jan 2 , 2020
देहरादून। गुरुवार को राजधानी देहरादून में बादल छाए रहे। वहीं मसूरी में बारिश और ओलावृष्टि से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। पिथौरागढ़ के मुनस्यारी में बुधवार देर रात इस साल की पहली बर्फबारी हुई। जिससे यहां भी तापमान में खासी गिरावट आई है। यमुनोत्रीधाम सहित यमुना घाटी में आसमान […]

You May Like
-
जीतू बगड्वाल-भरणा-एक अमर प्रेम कथा
Pahado Ki Goonj November 28, 2018
-
ऋषिकेश के परमार्थ निकेतन पहुंचे राष्ट्रपति कोविंद
Pahado Ki Goonj November 28, 2021

