देहरादून। गुरुवार को राजधानी देहरादून में बादल छाए रहे। वहीं मसूरी में बारिश और ओलावृष्टि से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। पिथौरागढ़ के मुनस्यारी में बुधवार देर रात इस साल की पहली बर्फबारी हुई। जिससे यहां भी तापमान में खासी गिरावट आई है। यमुनोत्रीधाम सहित यमुना घाटी में आसमान पर बादल छाए हुए हैं। यहां आसपास की ऊंचाई वाली पहाड़ियों पर बर्फबारी की संभावना है। नई टिहरी और आसपास के क्षेत्रों में हल्की धूप खिली है। चमोली जिले में आसमान में घने बादल छाए हैं। यहां दोपहर बाद बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। रुद्रपयाग से केदारनाथ और तुंगनाथ क्षेत्र में सुबह से बादल छाए हुए हैं। श्रीनगर और आसपास के क्षेत्रों में भी बादल लगे हैं। यहां बारिश होने की संभावना है। ऋषिकेश, हरिद्वार और रुड़की में मौसम साफ है। यहां सुबह से धूप निकली है। मौसम विभाग ने गुरुवार से राज्य में बारिश और बर्फबारी की संभावना जतायी थी। तीन जनवरी तक राज्य में ऐसी ही स्थिति बनी रहेगी।
28 साल बाद फिर एनडीए के बैचमेट बने तीनों सेनाओं के प्रमुख
Thu Jan 2 , 2020
नई दिल्ली। लेफ्टिनेंट जनरल मनोज मुकुंद नरवणे ने जनरल बिपिन रावत के सेवानिवृत होने के बाद 13 लाख की क्षमता वाली भारतीय थलसेना की कमान संभाली है। ऑपरेशन और कमांड का लंबा अनुभव रखने वाले नरवणे जनरल बिपिन रावत के बाद सबसे अनुभवी सेना अधिकारी हैं। मनोज मुकुंद नरवणे, एयर […]

You May Like
-
नशेड़ी बेटे ने मां पर किया जानलेवा हमला,गिरफ्तार
Pahado Ki Goonj September 16, 2022

