देहरादून, ब्रह्माकुमारीज सभागार, सुभाष नगर, देहरादून मे सस्था के समस्त भाई बहनों की तरफ से शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई|
देश की रक्षा करने वाले सीआरपीएफ के जवानों पर कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमला बेहद ही दुखी करने वाला है जिसमें 44सीआरपीएफ के जवान शहीद हो गये है। इस घटना की जितनी निंदा की जाये उतना कम है। ब्रह्माकुमारीज परिवार इसकी घोर निन्दा करता है। तथा शहीदों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता है।
इस घटना में शहीदों की आत्म शांति के लिए संस्थान के देहरादून स्थित सभागार मे तथा देहरादून से सम्बन्धित(हरिद्वार, ऋषिकेश, रुड़की,डाकपत्थर इत्यादि ) सभी सेवा केन्द्रों पर मेडिटेशन एवं ध्यान का कार्यक्रम संपन्न हुआ| शान्ति के वाइब्रेशन से शहीद जवानों की आत्मा को शांति मिलेगी। सभी की दुआओं से उनके परिवार को दुख सहन करने की परमात्मा शक्ति प्रदान करेंगे। इस घटना में शामिल आतंकवादियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जाये ताकि दूबारा इस तरह की घटना का कोई भी आतंकी हिमाकत ना कर सकें । इस दुख की घड़ी में ब्रह्माकुमारीज परिवार देश के साथ खड़ा है।
इस अवसर पर भ्राता यादराम गुप्ता जी, भ्राता किरण कुमार पाठक जी, भ्राता रमेश कपूर जी,बहन सावित्री नेगी जी, भ्राता विजय रस्तोगी जी, भ्राता राजकुमार जोशी जी, बहन माला गुरंग जी ,बहन अनीता भट्ट जी, इत्यादि उपस्थित थे |
टिहरी स्थित कोटी काॅलोनी में प्रशासन के सहयोग से फैस्टिवल का आयोजन किया जा रहा है
Mon Feb 25 , 2019
देहरादून। टिहरी स्थित कोटी काॅलोनी में 25 से 27 फरवरी तक जिला प्रशासन टिहरी के सहयोग से टिहरी लेक फैस्टिवल का आयोजन किया जा रहा है, जिसका उद्घाटन 25 फरवरी को मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत द्वारा किया जायेगा। इस आयोजन के दौरान विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा, जिसमें योग, […]

You May Like
-
चिन्यालीसौड़ पुल बनकर तैयार, धनुष जैसा आकार है आकर्षण केन्द्र टिहरी, उत्तरकाशी जिले के सीमा पर टिहरी झील के ऊपर बनाए जा रहे चिन्यालीसौड़ पुल का काम पूरा हो चुका है। अब 20 दिन बाद इस पुल को जनता को समर्पित किया जाएगा। फिलहाल पुल न होने की वजह से ग्रामीणों को 90 किमी की दूरी तय करनी पड़ती है। चिन्यालीसौड़ पुल। पुनर्वास विभाग देवीसौड़ में 162 मीटर लंबे पुल का निर्माण किया गया है। साल 2007 में टिहरी झील बनने के कारण देवीसौड़ मोटर पुल डूब गया था। जिसके कारण चिन्यालीसौड़ के करीब 42 गांव माली, बादान, जोगत, तुल्याड़ा, भड़कोट, आदि का संपर्क तहसील मुख्यालय से टूट गया था। अब इस पुल के निर्माण के बाद अलग-थलग पड़े इन सभी 42 गांवों की राह आसान होगी। इन गांव के लोगों को तहसील मुख्यालय पहुंचने के लिए करीब 90 किमी की दूरी तय करनी पड़ती है। पढ़ें-ड्यूटी ज्वॉइन करने निकला था कुमाऊं रेजिमेंट का जवान, दो दिन बाद भी नहीं पहुंचा यूनिट बता दें कि देवीसौड़ में बन रहा पुल स्टील आर्च ब्रिज होगा जो दिचली-गमरी व टिहरी जनपद को जोड़ने वाला प्रदेश का सबसे बड़ा आर्च है
Pahado Ki Goonj June 29, 2018

