रुद्रपुर। बीती रात बाइक सवार युवक एक ट्रक चालक से मोबाइल लूट कर ले जाने का मामला प्रकाश में आया है। पीडि़त ने घटना से कोतवाली पुलिस को अवगत करा कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल पुलिस बाइक सवार युवकों की तलाश के प्रयास में लगी है। जानकारी के मुताबिक जिला रामपुर के थाना भोट क्षेत्र निवासी शाहनबाज पेशे से ट्रक चालक है और वह मंगलवार की रात वाहन को लेकर सिडकुल जा रहा। नो एंट्री लगने के कारण उसने वाहन को दिल्ली नैनीताल रोड इन्दिरा चैक से पहले सड़क किनारे खड़ा कर दिया। इसके बाद वह खाना खाने चला गया। चालक के मुताबिक वह खाना खाकर वापस लौट रहा। इसी बीच उसके मोबाईल पर किसी की कॉल आ गई और बात करने लगा। तभी पीछे से आ रहे बाइक सवार दो युवकों ने उसके हाथ से मोबाईल छींन लिया। बताया कि उसने शोर शराबा मचाया। तब तक बाइक सवार रामपुर रोड की ओर भागने में कामयाब हो गये। चालक नजदीक कोतवाली पहुंचा और उसने पुलिस को घटना से अवगत कराया।बताया िकवह सिडकुल में वाहन में माल भरने को जा रहा। चालक ने पुलिस ने बाइक सवार युवकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर मोबाईल की बरामगदी की गुहार लगाई। समाचार लिखे जाने तक घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी थी। कोतवाल कैलाश चन्द्र भट्ट ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में नहीं आया हैं। वह रात्रि ड्यूटी दरोगा से जानकारी लेने के बाद जांच कराई जायेगी।
ट्रेन से कट कर युवक की मौत
Wed Dec 4 , 2019
लालकुआं। देर रात धुलाई के लिए पिटलाइन जा रही ट्रेन की चपेट में आकर युवक की दर्दनाक मौत हो गई। जीआरपी पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए हल्द्वानी भेज दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बीती रात्रि लगभग साढ़े 11 बजे धुलाई के लिए एक रेलगाड़ी को […]

You May Like
-
कारोबारी से लूट का खुलासा, यूपी के 4 बदमाश गिरफ्तार
Pahado Ki Goonj September 20, 2021

