HTML tutorial
HTML tutorial

रूड़की में घेर पर सो रहे युवक की धारदार हथियार से हत्या

Pahado Ki Goonj

रुड़की। मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के मन्ना खेड़ी गांव में घेर के बाहर सो रहे किरताब सिंह नामक युवक की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। घटना के बाद परिजनों और गांव में अफरा-तफरी मच गई। परिजनों की सूचना पर पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मामले में एसपी देहात नवनीत सिंह का कहना है कि मामले में जानकारी जुटाई जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा। मिली जानकारी के अनुसार, किरताब सिंह दलित समाज से ताल्लुक रखता है। गांव के बाहर अपने घेर में हर रोज की तरह सो रहा था। सुबह जब परिजन घेर में पहुंचे तो किरताब सिंह लहूलुहान हालत में मृत पड़ा था। जिसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया। देखते ही देखते गांव के लोग मौके पर पहुंचे. कुछ ही देर में सूचना मिलने पर एसपी देहात नवनीत सिंह और पुलिस बल भी मौके पर पहुंच गया। मामले में एसपी देहात नवनीत सिंह का कहना है कि किरताब सिंह काफी सालों से अपने गांव के बाहर बने अपने घेर में ही अकेले सोता था. सुबह उसके घरवालों को पता लगा कि किसी ने धारधार हथियार से किरताब सिंह की हत्या कर दी है। किरताब सिंह के गले और चेहरे पर वार किए गए हैं. मामले में जानकारी जुटाई जा रही है. जल्द ही खुलासा कर दिया जाएगा।

Next Post

परिपूर्णानन्द पैन्यूली की जयंती पर दी श्रद्धांजलि

देहरादून,टिहरी स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी,जाने माने पत्रकार रहे,टिहरी गढ़वाल संसदीय क्षेत्र से 1971-77 तक सांसद रहे,हमारे कुल शिरोमणि, दिवंगत परिपूर्णानन्द पैन्यूली जी की जयंती (19नवम्बर1924)पर उन्हें कोटि कोटि नमन। आदरणीय पीपीएन पैन्यूली स्वतंत्रता आंदोलन के अग्रदूत रहे,भारत छोड़ो आंदोलन में इन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई,आजादी के आंदोलन में वर्षों जेल में बंद […]

You May Like