सराहनीय कार्य करने वाले पुलिसकर्मी सम्मानित
देहरादून। राज्य स्थापना दिवस के मौके पर देहरादून पुलिस लाइन में रैतिक परेड का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने शिरकत की। मुख्य अतिथि उत्तराखंड की राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने परेड की सलामी ली। केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक भी पुलिस लाइन में मौजूद रहे। कार्यक्रम में कई वरिष्ठ आईएएस अफसर भी मौजूद रहे। प्रमुख सचिव आंनद वर्धन, मनीषा पंवार, आयुक्त गढ़वाल रविनाथ रमन, सचिव डॉ. आर मीनाक्षी सुंदरम, पंकज पांडेय, सचिव हरबंश सिंह चुघ भी कार्यक्रम में मौजूद रहे। स्थापना दिवस के मौके पर परेड मार्च पास्ट के अलावा पुलिस की अलग-अलग इकाइयों ने साहसिक खेलों का प्रदर्शन किया। आईपीएस तृप्ति भट्ट ने परेड कमांडर की भूमिका निभाई। इस मौके पर राज्य आंदोलनकारी शहीदों को नमन करते हुये मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने राज्य निर्माण में दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी के सराहनीय कार्य का उल्लेख किया। मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में अयोध्या फैसले को लेकर सभी राज्यवासियों से शांति बनाए रखने की भी अपील की। वहीं, राज्यपाल द्वारा पुलिस सेवा में सराहनीय कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को पुलिस पदक प्रदान किया गया। अपने संबोधन में राज्यपाल ने परेड की अगुवाई कर रही एसपी तृप्ति भट्ट की सराहना की। साथ ही महिला अपराध को रोकने के लिए पुलिस को बेहतर कानून व्यवस्था बनाने की अपील की। वहीं, राज्यपाल ने 2021 में हरिद्वार में होने वाले महाकुंभ को शांति व सफल तरीके से करने के लिए पुलिस का मनोबल बढ़ाया।
विविधता में एकता ही दुनियां में भारत की पहचानःराजनाथ सिंह
Sat Nov 9 , 2019
देहरादून। दून के परेड मैदान में आयोजित उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस समारेाह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि विविधता में एकता केवल भारत में है। इसे संस्कृति जोड़ती है। संस्कृति में उदारता, सर्वधर्म समभाव केवल भारत में ही है। केवल भारत […]

You May Like
-
फर्जी प्रमाणपत्र दिखाकर पाई नौकरी, ऐसे हुआ खुलासा
Pahado Ki Goonj September 23, 2020

