HTML tutorial
HTML tutorial

हरीश रावत और प्रदीप टम्टा ने जाना पूर्व स्वास्थ्य मंत्री का हालचाल

Pahado Ki Goonj

रुद्रपुर। कांग्रेस के कद्दावर नेता और पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तिलक राज बेहड़ का स्वास्थ्य खराब चल रहा है। इस कारण इन दिनों वो दिल्ली के गंगा अस्पताल में भर्ती चल रहे हैं। भर्ती होने की सूचना पर कांग्रेस के नेताओं और शुभचिंतकों का अस्पताल में तांता लगा हुआ है। इसी के साथ पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत और पूर्व सांसद प्रदीप टम्टा ने अस्पताल पहुंचकर उनके जल्द ठीक होने की कामना की। पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तिलकराज बेहड़ का स्वास्थ्य खराब होने के कारण उन्हें 28 अक्टूबर को सर गंगाराम अस्पताल दिल्ली में भर्ती कराया गया। उन्हें कुछ दिनों से लगातार बुखार की शिकायत है। वहीं, अस्पताल में कांग्रेस के नेताओं और शुभचिंतकों का तांता लगा हुआ है। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत और पूर्व सांसद प्रदीप टम्टा ने अस्पताल पहुंचकर उनका हाल जाना और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। कांग्रेस नेता तिलकराज बेहड़ पिछले एक महीने से बीमार हैं। काफी दिनों से उन्हें बुखार होने के कारण स्थानीय चिकित्सकों ने उन्हें भर्ती होने का परामर्श भी दिया।

Next Post

खनन के लिए खुला दाबका नदी का गेट

कालाढूंगी। लंबे समय से बंद रहने के बाद शनिवार को दाबका गेट भी खनन के लिए खोल दिया है। खनन खुलने से जहां कारोबारियों में खुशी का माहौल है। वहीं, खनन विभाग ने ओवरलोड और चोरी रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम कर लिए हैं। एसडीएम हरिगिरि गोस्वामी ने रिबन काटकर […]

You May Like