चंपावत। जिले के पंचेश्वर मार्ग में कली गांव के समीप सोमवार की देर रात पिकअप वाहन दुर्घटना में दो लोग घायल हो गए। सूचना के बाद घायलों को रेस्क्यू कर तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डाक्टरों ने महेश सिंह अधिकारी नामक व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया। जबकि मामूली रूप से घायल चालक को उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
सोमवार की रात पिकअप लोहाघाट से किमतोली की ओर जा रहा था। 10 बजे करीब लोहाघाट से दो किलोमीटर आगे कलीगांव के पास दुर्घटनाग्रस्त होकर 50 मीटर गहरी खाई में गिर गया। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकाल कर 108 वाहन से लोहाघाट अस्पताल पहुंचाया।जहां चिकित्सकों ने वाहन चालक महेश सिंह अधिकारी (32) पुत्र आन सिंह अधिकारी, निवासी किमतोली को मृत घोषित कर दिया। जबकि प्रीतम सिंह अधिकारी (32) निवासी ग्राम किमतोली को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से घर भेज दिया गया। पुलिस ने मंगलवार की सुबह मृतक के शव का पीएम कराने के बाद स्वजनों को सौंप दिया।
एसओ जसवीर सिंह चौहान ने बताया कि दुर्घटना के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस जांच कर रही है। इधर जिलाधिकारी नरेंद्र सिंह भंडारी ने सड़क दुर्घटना में मृतक के स्वजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है तथा घायल के शीघ्र स्वस्थ्य होने की कामना की है।
गुजरात के भडली गांव में एक गाय गुजरात के भडली गांव में एक गाय रोज आकर पुजारी जी को शिवलिंग अभिषेक के लिये बिना दुहे दूध देती है आकर पुजारी जी को शिवलिंग अभिषेक के लिये बिना दुहे दूध देती है
Tue Aug 23 , 2022
देहरादून,महा भारत काल से पांडव और कोरव के समय गाय के द्वारा दूध कम होने किस्से सुन ते हैं कि आपस में दुधारू गाय के दूध चोरी करने की कहानी बताते है। यहाँ शिव लिंग के लिए दूध छोड़ती हुईं गाय। https://youtu.be/f8KWBJ8yT0w ॐ नमः शिवाय 24×7 देखें www.ukpkg.com हिंदी […]

You May Like
-
पेड़ से टकराई स्कूल बस, एक बच्ची की मौत पांच घायल
Pahado Ki Goonj February 28, 2022
-
रोजगार गारंटी यात्रा पर निकले आम आदमी पार्टी के कोठियाल
Pahado Ki Goonj September 25, 2021


