HTML tutorial
HTML tutorial

मोबाइल शॉप में कार्यरत सेल्स गर्ल की नुकीले हथियारों से गोदकर निर्मम हत्या

Pahado Ki Goonj

काशीपुर। शुक्रवार को काशीपुर में मोबाइल शॉप में कार्यरत सेल्स गर्ल की नुकीले हथियारों से गोदकर की गई निर्मम हत्या से सनसनी मच गई। मिली जानकारी के अनुसार काशीपुर के गिरीताल क्षेत्र की एक दुकान में यह हत्या हुई है। पुलिस अधिकारी मौके पर मौजूद है। मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल भी पहुंचा है। मृतका मूल रूप से गढ़वाल के पौड़ी जिले की रहने वाली है। काशीपुर में वह स्टेडियम के पास मानपुर रोड पर रहती है।
पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। बताया गया कि जिस वक्त उसकी हत्या हुई वह दुकान में अकेली थी। वहीं दुकान के मालिक के अनुसार हत्या से पहले दो बार मृतका ने मोबाइल फोन का रेट और चार्जर की कीमत पूछने के लिए फोन भी किया था।
बताया गया कि हत्यारे दुकान से करीब डेढ़ लाख रुपए मूल्य के मोबाइल लूट ले गए। सूचना पर पहुंचे अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. जगदीश चंद्र और सीओ मनोज ठाकुर ने मौका मुआयना किया। मृतका मानपुर रोड पर भाई के साथ मौसी-मौसी के घर रहकर नौकरी करती थी।

Next Post

देवभूमि में पान मसाला के साथ मिलने वाले तंबाकू के पैकेट पर रोक।

देवभूमि में पान मसाला के साथ मिलने वाले तंबाकू के पैकेट पर रोक,                                         देहरादून  :-                               […]

You May Like