29 अक्टूबर भैया दूज के पावन पर्व पर होंगे यमुनोत्री धाम के कपाट बंद।

Pahado Ki Goonj

29 अक्टूबर को भैया दूज के  अवसर पर बंद होंगे यमुनोत्री धाम के कपाट ।

 

बड़कोट। ( मदनपैन्यूली )   विश्व प्रसिद्ध यमुनोत्री धाम के कपाट शीतकाल के लिए 29 अक्टूबर को भैया दूज के पावन पर्व पर अभिजीत मुहूर्त में दोपहर 12:15 बजे विधिवत पूजा अर्चना के बाद बंद कर दिए जाएंगे। दशहरे के मौके पर यमुनोत्री धाम के कपाट बंद करने का मुहूर्त तय करते हुए यमुनोत्री मंदिर समिति के सचिव कृतेश्वर उनियाल ने कहा है कि भैया दूज के दिन खुशीमठ से मा यमुना के भाई शनिदेव की डोली मां यमुना को लेने सुबह यमुनोत्री धाम जाएगी। जहां यमुनोत्री धाम में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधिवत पूजा-अर्चना के बाद यमुनोत्री धाम के कपाट अभिजीत मुहूर्त में दोपहर 12:15 बजे बंद कर दिए जाएंगे। जिसके बाद शनिदेव की डोली की अगुवाई में मां यमुना की उत्सव मूर्ति अपने शीतकालीन प्रवास खुशीमठ के लिए रवाना होगी और शाम को मां यमुना की डोली खुशीमठ पहुंचेगी जहां यमुना मंदिर में मां यमुना विराजमान होंगी। शीतकाल में 6 माह तक देश-विदेश के तीर्थ यात्री मां यमुना के दर्शन उनके शीतकालीन प्रवास खुशीमठ (खरसाली) में कर सकेंगे तथा 6 महीने शीतकाल के बाद अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर सदैव की भांति यमुनोत्री धाम के कपाट खोले जाएंगे।

Next Post

भाजपा ही बिगाड़ रही हैं अपनी पार्टी से समर्थित प्रत्याशी की गणित ।

  *भाजपाईयों से ही बिगड़ रहा अपनी पार्टी समर्थित प्रत्याशी की गणित*   *बड़कोट।* त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में इस बार प्रदेश में सत्तासीन भाजपा के बागी प्रत्याशी ही कई क्षेत्रों में अपनी पार्टी के समर्थित प्रत्याशी की गणित बिगाड़ने पर तुले हुए हैं। भाजपा के इन बागियों पर हालांकि पार्टी […]

You May Like