HTML tutorial
HTML tutorial

नीलकंठ ट्रेकिंग मार्ग पर रात्रि में फंसे यात्री के लिये देवदूत बनी मित्र पुलिस

Pahado Ki Goonj

चमोली,श्री बद्रीनाथ से 10 किलोमीटर दूर नीलकंठ ट्रेकिंग मार्ग पर रात्रि में फंसे यात्री के लिये देवदुत बनी मित्र पुलिस, 3:30 घण्टे में पुलिस द्वारा यात्री को सकुशल  रेस्क्यू किया गया है

दिनाँक 27/09/2019 को शाम 07:30 बजे थाना श्री बद्रीनाथ में छत्तीसगढ़ से श्री बद्रीनाथ दर्शन करने आये हुए कुछ यात्रियों द्वारा सूचना दी गयी कि उनका एक साथी नीलकंठ ट्रेकिंग पर निकला था एवं अभी तक वापस नहीं आया है एवं मोबाइल द्वारा संपर्क करने पर उसके द्वारा बताया गया है की वह अंधेरा होने के कारण रास्ता भटक गया है, श्री बद्रीनाथ पुलिस द्वारा उक्त सूचना पर तत्काल उपनिरीक्षक विनोद चौरसिया के नेतृत्व में SDRF एवं थाना पुलिस की एक टीम को उक्त यात्री के रेस्क्यू हेतु रात्रि 08:00 बजे रवाना किया गया, टीम द्वारा तेज बरसात, अत्यधित ठंड एवं अंधेरा होने के बावजूद 10 किमी का पैदल सफर तय कर रात्रि 09:45 बजे यात्री को सकुशल बरामद किया गया एवं मोके पर फर्स्ट एड दिया गया एवं श्री बद्रीनाथ लाया गया।

टीम द्वारा उक्त  20कि मी  सफर मात्र 03:30 घण्टे में तय कर यात्री को रेस्क्यू किया गया एवं वापस लाया गया।रात्रि 11:00 बजे पुलिस द्वारा ट्रेकर को सकुशल उनके परिजनों के सुपुर्द किया गया, सभी यात्रियों द्वारा स्थानीय पुलिस एवं यस डी आर यफ की टीम का त्वरित कार्यवाही करने हेतु धन्यवाद किया गया एवं स्थानीय लोगों द्वारा चमोली पुलिस की भूरी-भूरी प्रसंशा की गई।श्रीकांत गुप्ता पुत्र  पूरन लाल गुप्ता उम्र 22 वर्ष ग्राम गाड़ाडीह पो0ओ0 कानाकोट, तहसील- पाटन, जिला दुर्ग, छत्तीसगढ़ का रेस्क्यू किए गया।पुलिस टीम में उपनिरीक्षक विनोद चौरसिया,कांस्टेबल 12 सी0पी0 कुलदीप एवं एसडीआरएफ टीम में उपनिरीक्षक जगदम्बा प्रसाद,कांस्टेबल 813 विकास रमोला, 3392 अमित नौटियाल,कांस्टेबल 900 सुरेंद्र तोमर,कांस्टेबल1302 रमेश रावत,कांस्टेबल 1567 अमित रावत,पैरामैडिक्स विनोद गैरोला मौजूदा थे।

Next Post

क्रेडिट कार्ड पर ऋण लेने के लिए कुछ बातों की जानकारी रखें

अकसर कई बार पैसे रहते हुए भी हम अपनी जरूरतों को पूरा नहीं कर पाते। ऐसे में अक्सर लोग बैंक से लोन लेते हैं। लेकिन, इसके अलावा भी आपके पास लोन लेने का विकल्प मौजूद है। अधिकांश बैंक ग्राहकों को क्रेडिट कार्ड के बदले लोन उपलब्ध करवाते हैं। लेकिन इसपर […]

You May Like