मसूरी। मसूरी गोलीकांड की 27वीं वर्षगांठ पर आज गुरुवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट समेत कई नेताओं ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मसूरी गोलीकांड के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनका भावपूर्ण स्मरण किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड राज्य निर्माण में अपने प्राणों की आहुति देने वाले राज्य आंदोलनकारियों के बलिदान को प्रदेश हमेशा याद रखेगा। राज्य सरकार शहीदों के सपनों के अनुरूप समृद्ध और प्रगतिशील उत्तराखंड बनाने के लिए संकल्पबद्ध है। इस दौरान काबीना मंत्री गणेश जोशी, पुर्व खेल राज्यमंत्री नारायण सिंह राणा, पूर्व विधायक जोत सिंह गुनसोला, पालिकाध्यक्ष अनुज गुप्ता, पूर्व पालिकाध्यक्ष मनमोहन सिंह मल्ल, ओपी उनियाल सहित सैकड़ों लोगों ने गोलीकांड के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
सीएम धामी शुक्रवार से श्रीनगर से करेंगे चुनाव प्रचार का श्रीगणेश
Thu Sep 2 , 2021
श्रीनगर। पौड़ी के श्रीनगर गढ़वाल में शुक्रवार 3 सितंबर से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 2022 विधानसभा चुनाव का बिगुल फूंकने जा रहे हैं। इसके तहत भाजपा कार्यकर्ताओं से लेकर स्थानीय प्रशासन ने अपनी सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। अपने प्रस्तावित कार्यक्रम के मुताबिक मुख्यमंत्री धामी 3 सितंबर को सुबह […]

You May Like
-
28 को कांग्रेस कार्यकर्ता करेंगे राजभवन कूचः प्रीतम
Pahado Ki Goonj September 25, 2020

