HTML tutorial
HTML tutorial

अयोध्या मामले में किसी को इस्तीफा देने की जरूरत नहीं : जेटली

Pahado Ki Goonj

केन्द्रीय वित्त मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता अरुण जेटली ने संवाददाताओं द्वारा इस मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर प्रतिक्रिया पूछे जाने पर कहा कि यह मामला 1993 से किसी न किसी रूप में चल रहा है। उन्होंने कहा कि इस आदेश से कोई नयी स्थिति पैदा नहीं हुई है। पहले से जो स्थिति है, वही चलेगी। उन्होंने कहा कि जिन लोगों के नाम इस मामले में आये हैं वे पहले उपप्रधानमंत्री और मंत्री रह चुके हैं।

एक केन्द्रीय मंत्री का भी नाम इस मामले में आने के बारे में पूछने जाने पर उन्होंने कहा कि यदि मामला दर्ज होने भर से पद छोड़ने का मानदंड लागू किया जाये तो कांग्रेस का कोई नेता और मुख्यमंत्री अपने पद पर नहीं बचेगा। यह पूछे जाने पर कि इस मामले में लाल कृष्ण आडवाणी का भी नाम शामिल है और यदि सरकार उन्हें राष्ट्रपति बनाना चाहे तो क्या न्यायालय का आज का आदेश इसमें आड़े आ सकता है, जेटली ने इसका जवाब यह कहते हुए टाल दिया कि यह काल्पनिक प्रश्न है।

Next Post

जल्द ही लागू होगी अमेरिका में 'बाय अमेरिकन, हायर अमेरिकन' नीति

समाचार चैनल ‘सीएनएन’ की रिपोर्ट में कहा गया है कि ट्रंप मंगलवार को विस्कोंसिन के केनोशा दौरे के दौरान बाय अमेरिकन, हायर अमेरिकन’ नीति को लागू करने से संबंधित कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर करेंगे। केनोशा दौरे पर ट्रंप अत्याधुनिक मशीनी उपकरण बनाने वाली ‘स्नैप ऑन टूल्स’ के मुख्यालय भी जाएंगे और […]

You May Like