देहरादून। उत्तराखंड सरकार ने आज होने वाली मंत्रिमंडल की बैठक स्थगित कर दी है। बैठक स्थगित करने की वजह सरकार ने साफ नहीं की है, लेकिन माना जा रहा है कि पंचायत चुनाव को लेकर आचार संहिता लागू होने से बैठक का टाला गया है।
प्रस्तावित कैबिनेट में कुछ लोक लुभावन फैसलों के प्रस्ताव थे, जिसके चलते बैठक टल गई है। मंत्रिमंडल की बैठक में सरकार अहम प्रस्तावों पर मुहर लगनी थी। जल नीति, भू सर्किल रेट, मुख्यमंत्री राहत कोष में संशोधन जैसे कुछ मामलों के अलावा रिक्त पदों पर भर्ती और कुछ विभागीय सेवा नियमावलियों में संशोधन के प्रस्ताव भी मंत्रिमंडल के समक्ष रखे जाने थे। 13 सितंबर को आचार संहिता लगने के बाद इस बात की आशंका जताई जा रही थी कि कैबिनेट बैठक चुनाव परिणाम तक टाली जा सकती है। इससे पूर्व अल्मोड़ा में होने वाली बैठक भी टल चुकी है।
सेना प्रमुख बिपिन रावत पहुंचे केदारनाथ धाम, मंदिर में की पूजा-अर्चना
Wed Sep 18 , 2019
देहरादून। भारतीय थल सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत केदारनाथ पहुंचे और यहां उन्होंने पूजा-अर्चना की। इसके बाद वह बदरीनाथ धाम जाएंगे। सेना प्रमुख के दौरे के मद्देनजर प्रशासन, मंदिर समिति व तीर्थ पुरोहितों द्वारा उनके धाम आगमन को लेकर जरूरी तैयारियां की गई हैं। बताया जा रहा है कि जनरल […]

You May Like
-
प्रदेश मे 19 व 20 को बारिश और बर्फबारी की आशंका
Pahado Ki Goonj February 17, 2020


