HTML tutorial
HTML tutorial

बड़कोट में ठप पड़े एसबीआई और यूनियन बैंक के एटीएम -जै हो ग्रुप ने आंदोलन की दी चेतावनी

Pahado Ki Goonj

बड़कोट में ठप पड़े एसबीआई और यूनियन बैंक के एटीएम ।जै हो ग्रुप ने आंदोलन की दी चेतावनी ।

बड़कोट
,नगर पालिका परिषद बड़कोट के अंतर्गत लगी भारतीय स्टेट बैंक और यूनियन बैंक की एटीएम मशीनें बीते एक साल से बंद पड़ी हुई हैं। बंद पड़े इन एटीएम के चलते लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों में बैंक कर्मियों की इस लापरवाही को लेकर भारी आक्रोश है। इस समस्या से जूझ रहे नगर वासियों व जय हो ग्रुप के सदस्यों ने मंगलवार को भारतीय स्टेट बैंक के शाखा प्रबंधक को ज्ञापन देकर एटीएम मशीन को चालू करने की मांग की। बड़कोट नगर क्षेत्र में एक मात्र पंजाब नेशनल बैंक का ही एटीएम काम कर रहा है। यहां स्थानीय ग्राहकों एवं चारधाम यात्रा पर आने वाले यात्रियों की हर रोज लंबी लाइन लगी रहती है।बड़कोट नगर पालिका क्षेत्र के अंतर्गत भारतीय स्टेट बैंक, पंजाब नेशनल बैंक तथा यूनियन बैंक के एटीएम मशीनें लगे हुए हैं। लेकिन, यहां मात्र पंजाब नेशनल बैंक का ही एटीएम काम कर रहा है। जबकि भारतीय स्टेट बैंक और यूनियन बैंक दोनों के ही एटीएम बीते एक साल से बंद पड़े हुए हैं। बंद पड़े इन एटीएम मशीनो के कारण व्यापारियों स्थानीय लोगों एवं चार धाम की यात्रा पर आने वाले तीर्थ यात्रियों को भारी दिक्कतें उठानी पड़ रही हैं। बड़कोट नगर क्षेत्र यमुनोत्री धाम का प्रमुख पड़ाव है तथा तहसील मुख्यालय भी है। यहां बड़ी संख्या में लोग दूर-दराज के गांव से एटीएम के भरोसे बड़कोट आते हैं। एटीएम बंद होने से लोग खाली हाथ मायूस होकर वापस लौट जाते हैं। यहां एक मात्र पंजाब नेशनल बैंक का एटीएम मशीन ही काम करती है। इसमें सुबह से लेकर शाम तक लंबी लाइनें लगी रहती हैं। यहां पीएनबी बैंक कर्मी एटीएम मशीन में सुबह कैश डालते हैं जो शाम तक खत्म हो जाता है और फिर अगले दिन फिर मशीन में कैश डालना पड़ता है। लेकिन, छुट्टियों के दिनों में इस एटीएम का कैश समाप्त होने पर लोगों को खाली हाथ लौटना पड़ता है। नगर के व्यापारियों व स्थानीय लोगों द्वारा कई बार बैंक कर्मियों व स्थानीय प्रशासन को इस बारे में अवगत कराया गया, लेकिन कोई भी इसकी सुध नहीं ले रहा है।मंगलवार को आक्रोशित जय हो ग्रुप के सदस्यों में उत्तम रावत, सुनील थपलियाल, मोहित अग्रवाल, जयसिंह पंवार, मदन पैन्यूली आदि ने बड़कोट भारतीय स्टेट बैंक के शाखा प्रबंधक को ज्ञापन सौंपकर बंद पड़ी इस एटीएम मशीन को चालू करने की मांग की है। जय हो ग्रुप के सदस्यों ने अवगत कराया है कि बीते एक साल से एसबीआई का एटीएम बंद है। जिसे खोलने की अधिकारी जहमत नहीं उठा रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र ही इस एटीएम को चालू नहीं किया जाता है तो नगरवासी व जय हो ग्रुप स्टेट बैंक के खिलाफ आंदोलन करने को मजबूर होंगे

Next Post

ब्रेकिंग न्यूज - उत्तरकाशी के धौंत्री कमद मोटर मार्ग पर स्थान कमद के पास एक अल्टो कार रोड से नीचे गिरने से दुर्घटनाग्रस्त हो गई

ब्रेकिंग न्यूज – उत्तरकाशी के धौंत्री कमद मोटर मार्ग पर स्थान कमद के पास एक अल्टो कार रोड से नीचे गिरने से दुर्घटनाग्रस्त हो गई । वाहन में 02 लोग सवार थे जिन्हें हल्की चोट आई थी प्राइवेट वाहन द्वारा उन्हें उपचार हेतु जिला अस्पताल उत्तरकाशी में लाया गया घायल […]

You May Like