HTML tutorial
HTML tutorial

अमेरिका में भारतीय की हत्या पर, सुषमा ने जताई चिंता

Pahado Ki Goonj

विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने कहा है कि अमेरिका के वाशिंगटन में गोलीबारी की एक घटना में एक भारतीय व्यक्ति की मौत पर भारत को एक रिपोर्ट मिली है और वह इस घटना की जांच कर रही एजेंसियों से बातचीत कर रही हैं। अमेरिका के वॉशिंगटन में दो नकाबपोश हथियारबंद लुटेरों ने एक गैस स्टेशन पर स्थित स्टोर में 26 वर्षीय भारतीय व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी। मंत्री ने कहा कि सान फ्रांसिस्को में स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास 26 वर्षीय विक्रम जारयाल के परिवार वालों की मदद कर रहा है।

मंत्री ने ट्वीट करके बताया, ‘‘मुझे अमेरिका के वाशिंगटन में गोलीबारी की एक घटना में भारतीय नागरिक विक्रम जारयाल की दुखद मौत पर रिपोर्ट मिली है। मंत्री ने कहा, ‘‘पीड़ित सिर्फ 26 साल का था और 25 दिन पहले ही अमेरिका पहुंचा था। वह अपने एक पारिवारिक दोस्त के गैस स्टेशन में काम कर रहा था।’’ उन्होंने बताया, ‘‘हम इस घटना की जांच कर रही एजेंसियों के साथ बातचीत कर रहे हैं। उन्हें सीसीटीवी फुटेज मिला है और दोषियों को पकड़ने का प्रयास चल रहा है।’’

Next Post

चीनी और भारतीय नौसेनाओं ने फिलिपींस के जहाज को डकैतों से बचाया

नौसेना के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि चीनी नौसेना भी इस व्यापारिक पोत को बचाने के लिए आगे आई और भारतीय नौसेना ने एयर कवर प्रदान किया। भारत और चीन की नौसेनाओं ने अदन की खाड़ी में उस व्यापारिक पोत को बचाया है जिसे समुद्री लुटेरों ने अगवा कर […]

You May Like