चीनी और भारतीय नौसेनाओं ने फिलिपींस के जहाज को डकैतों से बचाया

Pahado Ki Goonj

नौसेना के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि चीनी नौसेना भी इस व्यापारिक पोत को बचाने के लिए आगे आई और भारतीय नौसेना ने एयर कवर प्रदान किया। भारत और चीन की नौसेनाओं ने अदन की खाड़ी में उस व्यापारिक पोत को बचाया है जिसे समुद्री लुटेरों ने अगवा कर लिया था।

फिलिपींस का पंजीकृत व्यापारी जहाज एम वी ओ एस 35 आठ अप्रैल की रात अदन की खाड़ी में से गुजर रहा था कि उसे कुछ समुद्री डकैतों ने घेर लिया और इस पर कब्जा कर लिया। जहाज पर सवार चालक दल के सदस्यों ने अपने आप को स्ट्रांग रूम में बंद कर लिया और वहां से गुजर रहे भारतीय नौसेना के युद्धपोतों आईएनएस मुंबई, तरकश, त्रिशुल और आदित्य से बचाव की गुहार लगाई। इसी बीच निकट ही चीनी नौसेना का भी एक युद्धपोत था जिसमें से नौसैनिकों की एक टुकडी व्यापारी जहाज पर पहुंच गयी। भारतीय नौसेना के हेलिकॉप्टर ने इन सबको हवाई कवर प्रदान किया।

Next Post

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत आज योगी आदित्यनाथ से मिलेंगे

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के बीच पिछले 16 सालों से लंबित पड़े परिसंपत्तियों के पूर्ण बंटवारे और जमरानी बांध मुद्दे को सुलझने के लिए आज उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, योगी आदित्यनाथ से मुलाकात  करेंगे। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात करने के बाद उत्तराखंड के वित्त मंत्री […]

You May Like