HTML tutorial
HTML tutorial

बड़कोट में यमुनोत्री धाम  जाने वाले यात्रियों का किया फूल माला से स्वागत

Pahado Ki Goonj

बड़कोट में यमुनोत्री धाम  जाने वाले यात्रियों का   किया फूल माला से स्वागत

बडकोट (मदन पैन्यूली)
देवभूमि उत्तराखंड में पौराणिक काल से चली आ रही ‘अतिथि देवो भव’ की परंपरा आज भी विद्यमान है। इस परंपरा को आत्मसात करते हुए बड़कोट नगर पालिका अध्यक्ष अनुपमा रावत के नेतृत्व में नगर पालिका प्रशासन, सभासदों व स्थानीय लोगों ने यमुनोत्री धाम की यात्रा पर आए तीर्थयात्रियों का बड़कोट में ढोल नगाड़ों के साथ फूल माला पहनाई तथा सभी को टीका लगाकर स्वागत किया। मंगलवार को अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर यमुनोत्री धाम के कपाट छह महीने तक देश-विदेश से आने वाले तीर्थयात्रियों के लिए दर्शनार्थ खोल दिए गए हैं। इस अवसर पर बड़कोट में नगर पालिका ने यमुनोत्री हाईवे पर यमुनोत्री धाम जाने वाले श्रद्धालुओं एवं तीर्थ यात्रियों को यमुनोत्री धाम आने पर पारंपरिक ढोल, रणसिंगो के साथ भव्य स्वागत किया। तीर्थयात्रियों शामिल महिलाओं पुरुषों वह बच्चों को सभी ने फूल-मालाएं पहनाई तथा चारधाम यात्रा मंगलमय होने की सभी को शुभकामनाएं दी। आंध्रप्रदेश से आए तीर्थ यात्रा में सुब्रमण्यम, दावणमा, वेंकट लक्ष्मी, पावनी कुलक्षेत्री, आदि सभी ने इस तरह किए गए स्वागत की खूब सराहना की और सभी का धन्यवाद किया। नगर पालिका अध्यक्ष अनुपमा रावत ने कहा है कि हमारी परंपरा अतिथि देवो भव की है। इस परंपरा को आत्मसात कर देश विदेश से आने वाले सभी श्रद्धालुओं का सहृदय स्वागत करना हम सभी का परम कर्तव्य है और सभी को अपने कर्तव्यों का निर्वहन करना चाहिए। जिससे सभी श्रद्धालु यहां से अच्छा एवं सकारात्मक संदेश लेकर अपने घर लौटे। इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष अनुपमा रावत , ईओ अमरजीत कौर, जयानंद सेमवाल, जेई आशीष जोशी, सामाजिक कार्यकर्ता जयेंद्र सिंह रावत, सभासद जयमाला चौहान, हरदेव रावत, संजय अग्रवाल, त्रेपन असवाल, अजय रावत, तजबर कलूड़ा, कैलाश बधानी, प्रेम सिंह रावत, अर्जुन रावत सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Next Post

भगवान श्री परशुराम के जन्मोत्सव ब्राह्मण समाज उत्थान परिषद ने धूम धाम से मनाया

देहरादून:भगवान विष्णु के छठे अंशावतार भगवान श्री परशुराम के जन्मोत्सव पर आज ब्राह्मण समाज उत्थान परिषद, पंजी. , देहरादून द्वारा स्थानीय गांधी रोड इस्तिथ महात्मा खुशीराम लाइब्रेरी के सभागार में हवन यज्ञ किया गया । हवन प्रसिद्ध धर्माचार्य पं. शशिकांत दूबे जी ने सम्पन्न कराया। यजमान का दायित्व एस पी […]

You May Like