HTML tutorial
HTML tutorial

अगस्तमुनि राजराजेश्वरी देवी मन्दिर में अज्ञात चोर ने चोरी करके फरार

Pahado Ki Goonj

अगस्तमुनि राजराजेश्वरी देवी मन्दिर में अज्ञात चोर  चोरी करके पकड़ा

*थाना अगस्तमुनी क्षेत्रान्तर्गत कण्डारा गांव में स्थित राजराजेश्वरी देवी मन्दिर में अज्ञात चोरो द्वारा मन्दिर का ताला तोडकर चोरी करके फरार अभियुक्त को श्रीनगर (पौड़ी गढ़वाल) पुलिस द्वारा किया गया गिरफ्तार*
जिला नियन्त्रण कक्ष जनपद रूद्रप्रयाग से सूचना प्राप्त हुयी, कि दिनांक 08/09-सितम्बर 2018 की रात्रि में थाना अगस्तमुनी क्षेत्रान्तर्गत कण्डारा गांव में स्थित राजराजेश्वरी देवी मन्दिर में अज्ञात चोरो द्वारा मन्दिर का ताला तोडकर मन्दिर में रखे समस्त मूर्तियां, चांदी के छत्र, आभूषण, मुकुट,त्रिशूल,शंख व धनराशि आदि चोरी कर ली है। उक्त घटना के सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक रूद्रप्रयाग द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी गढवाल महोदय को भी सूचित किया गया, ताकि सामुहिक प्रयास से घटना का त्वरित अनावरण किया जा सके। उक्त मन्दिर अत्यन्त प्राचीन है तथा सम्पूर्ण क्षेत्र की आस्था का केन्द्र है जिस कारण क्षेत्रवासियों में उक्त घटना को लेकर अत्यन्त रोष व्याप्त था । उपरोक्त के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  पौड़ी गढवाल द्वारा त्वरित रूप से जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र मे सतर्कता बरतने व सघन चैकिंग / तलाशी अभियान प्रारंभ करने का आदेश दिया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  के आदेश के अनुपालन में प्रभारी निरीक्षक नरेन्द्र सिंह बिष्ट द्वारा तत्काल अलग-अलग टीम गठित कर थाना क्षेत्र में सतर्कता बरतते हुये त्वरित रूप से सघन चैकिंग व तलाशी अभियान प्रारंभ कर दिया गया, तथा समस्त चौकियों व बीट आरक्षियो को भी निर्देशित किया गया, कि अपने अपने क्षेत्र में सतर्क दृष्टि रखते हुये सभी संदिग्ध व्यक्तियों व पूर्व में प्रकाश मे आये अभियुक्तों के विषय में जानकारी करें।
थाना श्रीनगर पुलिस द्वारा प्रभावी चैकिंग / तलाशी अभियान तथा सटीक सूचना तन्त्र की सहायता से आज दिनांक 09-09-2018 को समय 15:15 बजे उक्त घटना में चुराये गये सम्पूर्ण माल सहित अभियुक्त बलदेव लाल पुत्र दीवानी लाल निवासी ग्राम क्वीली थाना रूद्रप्रयाग जनपद रूद्रप्रयाग को गिरफ्तार किया गया।
पकडे गये अभियुक्त द्वारा पूछताछ में बताया गया कि वह इससे पूर्व भी तीन बार चोरी के अपराध में जेल जा चुका है। 30 मार्च 2018 को ही उक्त अभियुक्त पुरसाड़ी चमोली जेल से जमानत पर बाहर आया है। अभियुक्त के अनुसार वह काफी दिन से चोरी की फिराक मे था लेकिन उसे चोरी के लिये कोई मुफीद जगह नही मिल रही थी। कुछ दिन पूर्व वह कण्डारा गांव गया था जंहा उसने देखा कि उक्त मंदिर में काफी सम्पत्ति है । चोरी के लिये आसान जगह देखकर उसने यंहा चोरी करने की योजना बनायी। गत रात्रि अभियुक्त मंदिर में पंहुचा तथा पुजारी के सोने के पश्चात आसपास किसी को न देखकर मौका पाते ही मंदिर का ताला तोड़कर मंदिर में रखी समस्त मूर्तियां, छत्र, आभूषण,मुकुट,त्रिशूल,शंख,मोबाईल व धनराशि आदि चोरी कर ली। समस्त सामान चोरी कर के अभियुक्त उक्त सामान लेकर श्रीनगर आ गया जंहा से वह कंही और भागने की फिराक मे था।
पुलिस की सूझबूझ, परस्पर समन्वय, मजबूत सूचना तन्त्र व त्वरित कार्यवाही के फलस्वरूप उक्त घटना का अभियोग पंजीकृत होने के मात्र 07 घण्टे के भीतर सफल अनावरण किया गया तथा चुरायी गयी सम्पत्ति की शत प्रतिशत बरामदगी की गयी। जिसकी क्षेत्रवासियों द्वारा मुक्त कंठ से प्रशंसा की गयी।
*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता* –
बलदेव लाल पुत्र दीवानी लाल निवासी ग्राम क्वीली थाना रूद्रप्रयाग जनपद रूद्रप्रयाग। उम्र- 40 वर्ष
*बरामद सम्पत्ति*-
चांदी की मूर्तियां- 07
तांबे की मूर्तियां- 04
पीतल की मूर्ति- 02
चांदी के मुकुट- 03
चांदी के छत्र- 08
सोने का छत्र- 01
सोने की नथ- 01
सोने की चेन- 01
चांदी की कटोरियां- 02
चांदी का कलश- 01
कांसे की कटोरियां-05
त्रिशूल- 01
देवी का खंजर- 01
शंख- 01
एक मोबाईल फोन
दस,पांच,दो,एक रूपये के सिक्के- 426 कुल 666 रूपये
752 रूपये अन्य
मन्दिर के स्पीकर- 02
पी0ए0 सिस्टम की केबल- 01

*गिरफ्तारी व बरामदगी टीम*-
1-प्रभारी निरीक्षक नरेन्द्र सिंह बिष्ट,
2-उ0नि0 महेश सिंह रावत,
3- उ0नि0 सन्ध्या नेगी,
4- कानि0 302 नापु शूरवीर चौहान,
5- कानि0 410 नापु सुमित जुयाल,

Next Post

कौन कहता है कि भारत भूखा मर रहा है

चाय से  शुरू हुई थी ये सरकार….. गाय पे अटक गई… विकास की मम्मी  रास्ते में कही भटक गई….. लडकियां भाव खा रही हैं.. लडके धोखा खा रहे हैं… पुलिस रिश्वत खा रही हैं… ‍♀नेता माल खा रहे हैं…. किसान जहर खा रहा है… जवान गोली खा रहा है… कौन […]

You May Like