सितारगंज जेल से फरार हुआ कैदी जेल प्रशासन व पुलिस तलाश में जुटी

Pahado Ki Goonj
सतारगंज जेल से फरार हुआ कैदी
जेल प्रशासन में मचा हड़कंप, तलाश में जुटी पुलिस
रुद्रपुर। सितारगंज जेल में आजीवन कारावास की सजा काट रहे कैदी आज सुबह फरार हो गया। जिससे जेल प्रशासन सहित पुलिस प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है। फरार कैदी की तलाश में जनपद पुलिस जंगल और वाहनों में सघन अभियान चलाए हुए है।हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहा कैदी आज सुबह जेल प्रशासन की आखों में धूल झोंककर सितारगंज जेल से फरार हो गया। जैसे ही मामले की सूचना जेल प्रशासन को लगी वैसे ही जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। सूचना पर जनपद पुलिस के थानों की पुलिस फरार सजायाफ्ता कैदी की तलाश में जुट गई। सूत्रों के मुताबिक आज सुबह लगभग 11 बजे 10 कैदी जेल भूमि पर काम करने के लिए गये। तभी से कैदी फरार चल रहा है। जानकारी के अनुसार करीब ढ़ाई साल से सितारगंज सेंट्रल जेल में बिचई(नानकमत्ता) कैदी हत्या की सजा काट रहा था। सूचना पर जनपद की पुलिस एक्टिव मोड में आ गई है।
सितारगंज, नानकमत्ता, सितारगंज, किच्छा, रुद्रपुर और पंतनगर थाना पुलिस वाहनों और जंगलों में फरार कैदी की तलाश में जुटी हुई है। एसपी सीटी मनोज कत्याल ने बताया जेल प्रशासन ने कैदी के फरार होने की सूचना दी है। कैदी की खोजबीन के लिए टीमें लगाई गई हैं। इसके अलावा जनपद पुलिस वाहनों की सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा जल्द ही फरार कैदी पुलिस की गिरफ्त में होगा।आगे पढ़ें 

पुल निर्माण के चलते 5 सितंबर आवाजाही  बंद
उत्तरकाशी। तिलोथ में निर्माणाधीन 42 मीटर स्पान का मोटर पुल निर्माण के चलते 16 अगस्त से लेकर 5 सितंबर तक आवाजाही पूरी तरह से अवरुद्ध रहेगी। 5 सितंबर के बाद पुल को पैदल आवाजाही के लिए खोला जाएगाघ्। वाहनों की आवाजाही अक्टूबर माह से शुरू हो पाएगी।
इस पुल का एक हिस्सा वर्ष 2013 में बह गया था। तब उस हिस्से में बेली ब्रिज बनाया। बेली ब्रिज से आवाजाही हुईघ्। अब यहां नया पुल बनाया जा रहा है और इसके बनने के बाद बेली ब्रिज को हटाया जाना है।

आगे पढ़ें 

फोटो डी 6
डॉ. कंचन नेगी इंस्प्रेशन 2023 अवार्ड से सम्मानित


नैनीताल। प्रसिद्ध अंतर्राष्टीय प्रशिक्षक, शिक्षाविद् तथा अनुसंधान व विकास विशेषज्ञ मीडिया एवं संचार विशेषज्ञ, अंतर्राष्ट्रीय प्रस्तुतकर्ता, सोशल रिफॉर्मर, एडिटर इन चीफ  और मोटिवेशनल स्पीकर डॉ. कंचन नेगी को अंतर्राष्ट्रीय शिक्षा, संचार और प्रोडक्शन के क्षेत्र में उनके  योगदान के लिए महिला इतिहास संग्राहालय की ओर से प्रतिष्ठित इंस्प्रेशन 2023 अवार्ड से  सम्मानित किया गया।
बता दें कि महिला इतिहास संग्रहालय का उद्देश्य भारत के समृद्ध इतिहास शिक्षा, कला और सांस्कृतिक विरासत में महिलाओं के अमूल्य योगदान को उजागर करना और उनका जश्न मनाना है। डॉ. कंचन नेगी को प्रेरणा 2023 पुरस्कार प्रदान करके संग्रहालय उन्हें भावी पीढियों के लिए एक आदर्श के रूप में स्वीकार किया है, एक ऐसी महिला जिसने अपनी मेहनत से  उत्कृष्ट कार्यों से तथा दूसरों के अनुसरण का मार्ग भी प्रशस्त किया है। डॉ. कंचन नेगी की उपलब्धियां जीवन के सभी क्षेत्रों के व्यक्तियों के लिए प्रेरणा के स्रोत के रूप में काम करती हैं जो समर्पण, कड़ी मेहनत और सकारात्मक बदलाव लाने के लिए वास्तविक प्रतिबद्धता की शक्ति को रेखांकित करती हैं। उनकी यात्रा उस क्षमता के प्रमाण के रूप में खड़ी है जो समाज के लिए एक उज्वल और अधिक समावेशी भविष्य को आकार देने के लिए प्रत्येक व्यक्ति के भीतर निहित है।
बता दें डॉ. कंचन नेगी मूल रूप से चमोली गढ़वाल की रहने वाली हैं उनका जन्म और शिक्षा देहरादून से हुई  जिसके  बाद से वह विदेश में रही। उनके नाम 42 से अधिक अंतरराष्ट्रीय, राष्ट्रीय एवं राज्य स्तर पुरस्कार हैं और अंग्रेजी एवं हिंदी  दोनों भाषाओं में निपुणता होने की वजह से वह कई अन्तराष्ट्रीय तथा राष्ट्रीय एवं राज्य  स्तर के कार्यक्रमों का संचालन भी उम्दा करती आयी हैं।
आगे पढ़ें 

उत्तराखंड में मॉडर्न मदरसे बनाने की तैयारी

 वक्फ बोर्ड बैठक में लिए गए कई महत्वपूर्ण निर्णय

देहरादून। उत्तराखंड वक्फ बोर्ड की बोर्ड बैठक में मॉडर्न मदरसों के प्रस्ताव पास किए गए।  सभी मदरसों में एनसीईआरटी की पुस्तकें लागू की जाएंगी।देहरादून के रीठा मंडी, खटीमा, रुड़की, रामनगर में मॉडर्न मदरसे बनाए जाने पर सर्व सहमति बनी। इसके अलावा अन्य बिंदुओं पर सहमति बनी।
गुरुवार को भगत सिंह कॉलोनी स्थित अल्पसंख्यक निदेशालय सभागार में वक्फ की बोर्ड बैठक हुई। उत्तराखंड वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष शादाब शम्स ने बताया कि सभी प्रस्तावों को सर्व सहमति से पास किया गया। बोर्ड ने फैसला लिया कि मॉडर्न मदरसों में वाई फाई की सुविधा छात्र-छात्राओं को उपलब्ध कराई जाएगी।
इसके अलावा छात्रों को ऑनलाइन पढ़ाई के लिए लैपटॉप उपलब्ध कराए जाएंगे। मदरसों को संचालित करने के लिए दो कमेटी गठित की गई। इसके अलावा कावंली क्षेत्र में लंबे समय से कब्रिस्तान के समीप स्थापित मंदिर का विवाद चल रहा है। बोर्ड की ओर से आपसी समझौते की सहमति दी गई है। आईसीआईसीआई बैंक के बीच व्यावसायिक प्रशिक्षण का अनुबंध हुआ है, जिससे आने वाली पीढ़ी को विदेशों में स्वरोजगार का मौका मिलेगा।
बैठक में वक्फ की कब्जे की जमीन छुड़ाने के लिए कमेटी गठित की गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से इस विषय में चर्चा की जाएगी। कलियर मेला की निगरानी के लिए गठित कमेटी चंदे की निगरानी करेगी। बताया बोर्ड में जो भी फैसले लिए गए हैं। उन पर तत्काल कार्रवाई शुरू की जाएगी।
इस मौके पर बोर्ड के सीईओ सैयद शिराज उस्मान, विधायक सवत करीम अंसारी, कैहकशा नसीम, राऊ मनफैत अली, डाॅ. इकबाल अहमद , जिया बानो, अनीस अहमद, डा. हसन नूरी आदि मौजूद रहे।

आगे पढ़ें 

अंतिम दिन कांग्रेस प्रत्याशी बसंत कुमार सहित सपा व यूकेडी प्रत्याशी ने भी किया नामांकन

 कांग्रेस-भाजपा  के बीच मुख्य मुकाबले के आसार
बागेश्वर। बागेश्वर उपचुनाव के लिए अब राजनीतिक अखाड़ा सज चुका है। गुरूवार को नामांकन पत्र भरने के अंतिम दिन कांग्रेस प्रत्याशी बसंत कुमार ने अपना नामांकन पत्र भर दिया है वहीं सपा प्रत्याशी भागवत व यूकेडी प्रत्याशी ने भी अपने नामांकन पत्र भरे हैं। जबकि बसपा और आम आदमी पार्टी के समाचार लिखे जाने तक किसी ने भी अपना पर्चा नहीं भरा था। बागेश्वर उपचुनाव में कांग्रेस व भाजपा के बीच ही मुख्य मुकाबला होगा।
कांग्रेस प्रत्याशी बसंत कुमार ने आज पार्टी के कई दिग्गज नेताओं की मौजूदगी में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य सहित कई नेता और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे। उल्लेखनीय है कि कांग्रेस प्रत्याशी बसंत कुमार मुख्य चुनाव में आम आदमी पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़े थे और उन्होंने अपने दम पर अच्छे खासे वोट लेकर तीसरा स्थान प्राप्त किया था। इस बार वह कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं क्योंकि एंन चुनाव पर उनके पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी ने भाजपा का दामन थाम लिया था।
बीते कल भाजपा प्रत्याशी पार्वती दास अपना नामांकन पत्र भर चुकी हैं भाजपा को उम्मीद है कि सहानुभूति का लाभ पार्वती दास को मिलेगा और वह आसानी से बड़ी जीत दर्ज करने में सफल रहेंगी। जबकि कांग्रेस को उम्मीद है कि वह बसंत कुमार को अपने वोट बैंक और कांग्रेस के कैडर बोर्ड मिलने से पार्वती दास को पटखनी देने में कामयाब हो जाएंगे। उधर सपा और यूकेडी प्रत्याशी को सांकेतिक प्रत्याशी के तौर पर ही देखा जा रहा है। असल मुकाबला भाजपा और कांग्रेस प्रत्याशी के बीच होना ही तय है। 5 सितंबर को होने वाले इस मतदान के बाद 8 सितंबर को परिणाम आने पर ही पता चल सकेगा की बाजी किसके हाथ लगती है।

आगे पढ़ें 

उत्तराखंड की राजनीति परिवारवाद के सहारे
भाजपा में ने अपनों को किया सेट
परिवारवाद का तंज सुनने वाली कांगे्रस ने किया पलटवार
देहरादून। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत भाजपा, कांग्रेस समेत अन्य राजनीतिकदलों पर परिवारवाद को लेकर हमेशा ही हमलावर रहती हैं। हाल ही 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले से परिवारवाद को लेकर विपक्षी दलों पर हमला बोला था। लेकिन भाजपा ने उत्तराखंड में परिवारवाद की श्रृंखला बना रखी है। सरकार से लेकर संगठन तक ये श्रृंखला दिखाई दे रही है। एक बार फिर बागेश्वर उपचुनाव में परिवारवाद सामने आया है। जिस कारण प्रदेश में बयानबाजी शुरू हो गई हैं। उत्तराखंड में कांग्रेस ने भाजपा पर परिवारवाद बढ़ाने का आरोप लगाया है। कांग्रेस का कहना है कि बागेश्वर विधानसभा उपचुनाव में भाजपा ने चंदन रामदास की पत्नी पार्वती दास को प्रत्याशी बनाया है। 26 अप्रैल को चंदन रामदास का हार्ट अटैक से निधन हो गया था। चुनाव आयोग ने बागेश्वर उपचुनाव के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। इसके बाद भाजपा ने रामदास की पत्नी पार्वती दास को प्रत्याशी घोषित किया है। जबकि सीट पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष दीपा आर्य का नाम भी प्रत्याशी के तौर पर था। लेकिन भाजपा ने परिवारवाद को बढ़ावा दिया।

आगे पढ़ें 

उपचुनावों में भाजपा ने परिवारवाद को बढ़ाया
चमोली के थराली सीट से विधायक रहे मगनलाल शाह के निधन के बाद उनकी पत्नी मुन्नी देवी को उपचुनाव में उम्मीदवार बनाया, जो उप चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचीं। इसी क्रम में पिथौरागढ़ से विधायक रहे प्रकाश पंत के देहांत के बाद उनकी पत्नी चंद्रा पंत को भी पार्टी ने उपचुनाव में प्रत्याशी बनाया। इसी तरह अल्मोड़ा की सल्ट सीट से विधायर रहे सुरेंद्र सिंह जीना की मृत्यु के बाद उनके भाई महेश जीना को उपचुनाव में पार्टी ने प्रत्याशी बनाया। जबकि देहरादून के कैंट सीट से विधायक रहे हरबंस कपूर के निधन के बाद उनकी पत्नी सविता कपूर को भाजपा ने प्रत्याशी बनाया। इतना ही नहीं, पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा के पुत्र सौरभ बहुगुणा को भी 2022 के चुनाव में टिकट दिया गया। इसके अलावा पूर्व मुख्यमंत्री बीसी खंडूड़ी की बेटी ऋतु खंडूड़ी को भी भाजपा ने प्रत्याशी बनाया और वर्तमान में उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष हैं।

आगे पढ़ें 

संगठन में नेताओं के बच्चों को जिम्मेदारी
उत्तराखंड भाजपा संगठन में भी परिवारवाद के चलते कई नेता अहम पदों पर काबिज हैं। भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष बची सिंह रावत के बेटे शंशाक रावत को उत्तराखंड भाजयुमो का अध्यक्ष बनाया गया है। इसी तरह भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और कालाढूंगी से विधायक बंशीधर भगत के बेटे विकास भगत मौजूद समय में संगठन में प्रदेश प्रवक्ता हैं। इसके साथ ही भाजपा के वरिष्ठ नेता रहे उमेश अग्रवाल के बेटे सिद्धार्थ अग्रवाल को देहरादून महानगर का अध्यक्ष बनाया गया है। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी की बेटी नेहा जोशी वर्तमान में भाजपा युवा मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी निभा रही हैं।

आगे पढ़ें 
भाजपा के परिवारवाद पर कांग्रेस का तंज
कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष मथुरादास जोशी ने कहा कि भाजपा की कथनी और करनी में बहुत अंतर है। भाजपा केवल दिखाने के लिए परिवारवाद की बात करती है, लेकिन पूरी भाजपा परिवारवाद पर चल रही है। अमित शाह से लेकर चंदनराम दास तक परिवारवाद के सहारे जी रहे हैं। भाजपा परिवारवाद में डूबी हुई है, जबकि आरोप दूसरों पर लगाती हैं। ऐसे में भाजपा को पहले अपने गिरेबान में झांकना चाहिए, उसके बाद कांग्रेस पर परिवारवाद का आरोप लगाना चाहिए। भाजपा की सफाईः भाजपा के वरिष्ठ नेता व प्रदेश उपाध्यक्ष देवेंद्र भसीन का कहना है कि कांग्रेस पहले अपने बारे में सोचे, क्योंकि कांग्रेस की हालत इतनी खराब हो गई है कि उनको अपनी पार्टी से उम्मीदवार नहीं मिला तो उन्होंने पार्टी में हाल ही में शामिल नेता को उम्मीदवार बना दिया। जबकि पार्टी ने भाजपा कार्यकर्ता को ही टिकट दिया है।
आगे पढ़ें 
 सडक हादसे में घायल युवक की मौत
हल्द्वानी। सडक हादसे में घायल हुए व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई अस्पताल प्रशासन ने इसकी सूचना पुलिस को दी पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर का पंचनामा भर पोस्टमार्टम कराकर उसके परिजनों को सौंप दिया । मालिया फार्म वार्ड नंबर 12 निवासी 34 वर्षीय धर्मेंद्र सिंह चैधरी धर्म सिंह चैधरी 10 दिन पूर्व गोरखपुर से बाइक पर सवार होकर अपने  घर की ओर आ रहा था तभी तीन बनी के समीप एक पिकअप ने उसे जोरदार टक्कर मार दी जिससे गंभीर रूप से घायल हो गया जिस उपचार के लिए सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसका उपचार चल रहा था बीती रात उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई अस्पताल प्रशासन ने इसकी सूचना पुलिस को दी मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम कराकर शव को उसके परिजनों को सौंप दिया है पुलिस का कहना है कि पिकअप सहित उसके चालक को हिरासत में ले लिया है।
आगे पढ़ें 

व्यापारियों को बेघर होने से बचाने को सीएम से मिलेंगे
हल्द्वानी। जिले में सडक किनारे जमे व्यापारियों को न उजाडने की मांग लगातार उठाई जा रही है। इस क्रम में प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश संगठन प्रभारी वीरेंद्र गुप्ता ने लोनिवि की कार्यवाही पर रोक लगाने की मांग करते हुए कहा कि कोई भी कारोबार एक दो दिन में शुरू नहीं किया जा सकता, उसे जमाने में मेहनत करते-करते दशक बीत जाते हैं। गुप्ता ने कहा कि जब सडक किनारे व्यवसाय शुरू किया जाता है तब लोनिवि अफसर सोए रहते हैं। उन्होंने कहा कि व्यापारियों को दिये गये नोटियों का व्यापार मंडल कड़ा विरोध करता है। नोटिस की कार्यवाही बंद होने तक विरोध जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि व्यापारियों की पीड़ा को जनप्रतिनिधियों के माध्यम से सरकार के समक्ष उठाया जाना चाहिए। व्यापार मंडल के शीर्ष पदाधिकारी जल्द इस मामले में मुख्यमंत्री से मिलकर दशकों से कारोबार कर रहे व्यापारियों को बेघर न करने की मांग करेंगे।

आगे पढ़ें 

फोटो डी 4
दुव्र्यवहार पर रोडवेज कर्मियों में आक्रोश
ंहल्द्वानी। उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन काठगोदाम शाखा की बैठक में दिल्ली रूट के अनुबंधित ढाबा संचालकों पर दुव्र्यवहार करने का आरोप लगाया गया। वक्ताओं ने कहा कि संचालकों की मनमानी से रोडवेज कर्मियों में रोष है। इस मामले में जल्द रोडवेज आलाधिकारियों को मांगपत्र सौंपा जाएगा और लंबित मांगों पर चर्चा की जाएगी।
काठगोदाम स्थित यूनियन कार्यालय में हुई बैठक की अध्यक्षता शाखा अध्यक्ष मनोज भट्ट और संचालन मंत्री कमल धामा ने किया। इस दौरान रोडवेज कर्मियों ने कहा कि दिल्ली मार्ग में अनुबंधित ढाबों के संचालक परिचालकों से दुव्र्यवहार कर रहे हैं। आने-जाने में ढाबा शुल्क का पैसा भी नहीं दिया जा रहा है। इससे परिचालकों में रोष है। उन्होंने डिपो में कर्मचारियों के ईइसआई कार्ड, गोल्डल कार्ड, विशेष श्रेणी कर्मचारियों के परिचय पत्र, सीएनजी और वाल्वो बस को यात्री अभाव में मार्ग में न भेजने, डिपो परिसर के  जीर्ण-शीर्ण भवनों की हालत सुधारने,  शुलभ-शौचालय का निर्माण कराने, बुकिंग लिपिक और कार्यालय सहायक द्वितीय के प्रमोशन और परीक्षा शीघ्र कराने जैसी मांगें उठाईं। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष कमल पपनै, सचिन कुमार, कुलवीर सिंह, विक्रमजीत सिंह, जगवीर सिंह ,शिव कुमार, उमेश कुमार, नरेंद्र शर्मा, विमल शर्मा, गुरनाम सिंह आदि मौजूद थे।

आगे पढ़ें 

वार्ड में नालों की सफाई न होने पर लोगों में आक्रोश


ंहल्द्वानी। स्थानीय निवासी आबिद हुसैन का कहना है कि वार्ड नंबर 25 मैं सफाई की स्थिति बिल्कुल चरमरा गई है क्षेत्र के लोगों को ही नालियों से कूड़ा निकालना मजबूरी सा बन गया है इन चैक नालियों को क्षेत्र के लोगों ने मिलकर खोला।
  क्षेत्रीय जनता ने वार्ड नंबर 25 के पार्षद पर भी वार्ड की अनदेखी का आरोप लगाया यह क्षेत्र वार्ड नंबर 25 और 26 का बॉर्डर कहलाता है इसलिए इसमें सफाई नहीं हो पाती। यूथ कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष शाहनवाज मलिक  ने कहा इस क्षेत्र के हालात इसी तरह बने रहते हैं बरसात का मौसम चल रहा है और कूड़ा नालियों में सड़ रहा है जिससे बीमारियों का खतरा बना रहता है बरसात के मौसम में कई तरह की जानलेवा बीमारियां होती हैं जिससे क्षेत्रवासियों को बीमारी के चपेट में आने का खतरा बना रहता है।  क्षेत्र के काफी लोग वार्ड की गंदगी से नाराज हैं जिसमें आबिद हुसैन, इम्तियाज भाई, नाजिम हुसैन, पम्मी भाई, शराफत भाई सलमा बेगम, तस्लीम भाई, आमना, शबाना, महजबी आदि शामिल हैं।आगे पढ़ें 

बंद घर से चोरों ने लाखों के जेवरात उड़ाए
हल्द्वानी। चोरों ने एक बंद मकान में धावा बोलकर वहां से लाखों के जेवरात चोरी कर लिए। पीडित ने थाना पुलिस को तहरीर सौंप कार्रवाई की मांग की है। पुलिस को सौंपी तहरीर में दो नेहरिया बलवंत कालोनी निवासी कृष्ण पांडे पुत्र नारायण दत्त पांडे ने कहा है कि वह बीती 15 अगस्त  को घर में ताला लगा कर शहर से बाहर  चला गया था । इस बीच चोरों ने बंद घर में धावा बोल दिया। इसका पता 16 अगस्त को लगा जब में घर वापस आया जब उसने वापस आकर देखा तो घर के ताले, दरवाजे टूटे हुए हैं और अलमारी का लॉकर भी टूटा हुआ है। चोर घर से लाखों की कीमत के सोने-चांदी के आभूषण ले उड़े हैं। इस मामले में पीडिघ्त ने पुलिस को  तहरीर सौंपी है। लेकिन पुलिस ने  मुकदमा  दर्ज किया कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।

आगे पढ़ें 

घर में घुसकर किशोरी से दुष्कर्म
हरिद्वार। घर में घुस कर किशोरी के साथ दुष्कर्म किये जाने के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोप है कि किशोरी के बेहोश हो जाने के बाद आरोपी ने उसकी वीडियो भी बनायी है जिसे वह सोशल मीडिया में वायरल करने की धमकी भी दे रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार लक्सर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 10 अगस्त की रात को उसकी भतीजी अपने घर में अकेली थी। इसी दौरान किशोरी को अकेला पाकर पड़ोसी युवक घर में घुस आया और किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। तहरीर में कहा गया है कि किशोरी के बेहोश होने पर युवक ने उसकी अश्लील वीडियो भी बना ली। किशोरी जब होश में आई तो आरोपी ने उसे इस संबंध में किसी को बताने पर उसकी अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी दी है। आरोप है कि अश्लील वीडियो इंटरनेट पर वायरल करने की धमकी देकर फिर से शारीरिक संबंध बनाने का दवाब बनाया जा रहा है। तहरीर में कहा गया है कि किशोरी के घटना के बाद से गुमशुम रहने पर परिजनों द्वारा पूछने पर किशोरी ने घटना के बाबत जानकारी दी। जिसके बाद परिजन कोतवाली पहुंचे और पुलिस को तहरीर देकर आरोपित युवक के खिलाफ कार्यवाही की मांग की। वहीं पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

आगे पढ़ें 

 छात्रा से दुष्कर्म मामले में आरोपी शिक्षक गिरफ्तार


पिथौरागढ़। नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म मामले में पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर उसे जेल भेज दिया है।
बता दें कि बीती 12 अगस्त को जाजरदेवल निवासी एक व्यक्ति द्वारा थाना जाजरदेवल में तहरीर देकर बताया गया था कि 9 अगस्त की रात करीब 12.30 बजे एक अज्ञात व्यक्ति उनके घर में घुस आया। आवाज सुनकर जब वह बाहर आये तो वह व्यक्ति भाग गया। जिस पर उन्होने अपनी 15 वर्षीय नातिनी से पूछताछ की गई तो उसके द्वारा बताया गया कि जो व्यक्ति आया था वह मेरी कक्षा के आई.टी. का शिक्षक है, जिसका नाम चन्द्र भुवन टम्टा है। वह अक्सर मौका पाकर कम्प्यूटर कक्ष में मेरे साथ गन्दे तरीके से छेड़खानी करते रहते थे और इस सम्बन्ध में किसी को बताने पर बदनाम करने व जान से मारने की धमकी देते थे तथा उसके द्वारा व्हाट्सएप पर व्यक्तिगत फोटो भेजने के लिए दबाव बनाया जाता है। जिसने 9 अगस्त की रात उनकी नातिनी के कमरे में घुसकर उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया गया, जिसके चिल्लाने पर वह मौके से भाग गया। मामले में पुलिस ने तत्काल दुष्कर्म व पोक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी शिक्षक की तलाश शुरू कर दी गयी। जिसे पुलिस द्वारा लछैर तिराहे के पास से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
आगे पढ़ें 

बुल्लावाला पुल में आई दरारें, भारी वाहनों का प्रवेश बंद


देहरादून। लगातार बारिश से अब सुसवा नदी पर बना बुल्लावाला पुल पर भी दरारे आने की खबरे सामने आयी है जिसके बाद अब लोनिवि द्वारा इस पुल पर भारी वाहनों की आवाजाही रोक दी गयी है। जिसको लेकर वहंा सूचना भी लगा दी गयी है तथा पुलिस को मजबूत करने की कवायद की जा रही है।
जानकारी के अनुसार सुसवा नदी पर बना यह पुल दो दिन पूर्व पानी के तेज बहाव के चलते भारी कटाव के बाद अब हवा में दिखाई दे रहा है। वहीं पुल की एप्रोच रोड व पुल के बीच में दरारें भी आ गई हैं। पुल में दरारें आने के बावजूद इस पर भारी वाहनों का संचालन किया जा रहा था। जिसके बाद अब लोनिवि की ओर से इस पुल पर भारी वाहनों का प्रवेश पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। जिसको लेकर सूचना भी लगा दी गई है और पुल को मजबूत करने की कवायद की जा रही है। बताया जा रहा है कि मंगलवार देर रात्रि व बुधवार को पुल के नीचे खोखली हो चुकी नींव के नीचे जेसीबी के माध्यम से आरबीएम को भरने के बाद मिक्सर मसाला लगाया गया। जिससे कि पुल नीचे की ओर न बैठे और पुल की सुरक्षा हो सके। यदि कुछ दिनों के भीतर इस नदी में फिर तेज गति से पानी आता है तो पुल को पूरी तरह से खतरा बना हुआ है। वहीं इसको लेकर लोनिवि के अधिकारी भी सतर्क नजर आ रहे हैं। लोक निर्माण विभाग के अपर सहायक अभियंता ओ पी चन्द्रा ने बताया कि पुल की सुरक्षा के लिए कार्य को तेज कर दिया गया है । साथ ही भारी वाहनों का भी प्रवेश पुल पर पूरी तरह वर्जित कर दिया गया है।
आगे पढ़ें 

रामझूला पुल पर्यटकों की आवाजाही के लिए बंद


देहरादून। भारी बारिश की वजह से नींव के निकट एक दरार आने के कारण पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र रामझूला पुल पर्यटकों की आवाजाही के लिए बंद कर दिया गया है।
माना जा रहा है कि गंगा के उफान पर आने की वजह से यह दरार आई है। सुरक्षा की दृष्टि से एसडीएम के निर्देश पर राम झूला पुल पर पर्यटकों के आवाजाही रोक दी गई है। पुलिस ने बैरिकेडिंग कर पर्यटकों को राम झूला पुल पर जाने से रोकना शुरू कर दिया है।
मौसम विभाग ने अगले चैबीस घंटे के लिए सात जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार राज्य के देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, बागेश्वर, चंपावत और पिथौरागढ़ में गरज-चमक के साथ तेज बारिश होने की आशंका है। अन्य जनपदों में हल्की बारिश हो सकती है।
आगे पढ़ें 

 युवती ने फांसी लगाकर की खुदकुशी
 देहरादून। क्लेमेंटटाउन थाना क्षेत्र में एक युवती ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। मौके पर पहंुची पुलिस ने मृतका के शव का पंचनामा भरकर पीएम के लिए भेज दिया है। मृतका के पास से एक सुसाइड नोट मिला है। जिसमें उसने अपने माता पिता से माफी मांगी है। फिल्हाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
एसओ शिशुपाल सिंह राणा ने बताया कि कंट्रोल रूम से मोहब्बबेवाला में एक युवती की आत्महत्या की सूचना मिली थी। पुलिस पहुंची तो युवती के पिता सुनील शर्मा मौजूद थे। उन्होंने बताया, वह एक कंपनी में काम करते हैं। उनकी पत्नी किसी काम से दिल्ली गई हैं।
बेटी संजना शर्मा (19) अपने भाई के साथ घर पर थी। उन्होंने संजना को फोन किया लेकिन उसने नहीं उठाया। वह घर आए तो कमरे का दरवाजा बंद था। खिड़की से देखा तो उनके होश उड़ गए। संजना चुन्नी के सहारे फांसी पर लटकी थी। दरवाजा तोड़कर संजना को उतारा और अस्पताल ले गए। लेकिन, डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एसओ ने बताया, घर पर एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है। इसमें उसने माता-पिता से माफी मांगी है। बताया जा रहा है कि युवती एक कंपनी में काम करती थी। एक दिन पहले उसका भाई से कुछ विवाद हुआ था। इसके बाद उसने रात में खाना भी नहीं खाया था। हालांकि, आत्महत्या के असल कारण क्या हैं, इसकी जांच की जा रही है।

Next Post

शिव पुराण कथा के 7वे दिन बाल आयोग की अध्यक्ष श्रीमती गीता खन्ना जी को व्यासपीठ से आशीर्वाद मिला-डॉ रमा गोयल

देहरादून, अंतरराष्ट्रीय अग्र परिवार द्वारा आयोजित शिव पुराण कथा के 7वे दिन बाल आयोग की अध्यक्ष श्रीमती गीता खन्ना जी को व्यासपीठ से आशीर्वाद मिला। इंदिरा नगर स्तिथ शिव मंदिर से अध्यक्ष, महा प्रबंधक,महासचिव ने अपनी टीम के साथ व्यास जी का सम्मान किया और आशीर्वाद लिया। इंजिनियर्स एनक्लेव आवासीय […]

You May Like