HTML tutorial
HTML tutorial

बेबी रानी मौर्य उत्तराखंड की राज्यपाल होंगी

Pahado Ki Goonj

देहरादून। राष्ट्रपति द्वारा सात राज्यों के राज्यपाल बदले गए हैं। उत्तराखंड के मौजूदा राज्यपाल डा. केके पाॅल का कार्यकाल दो महीने पहले समाप्त हो चुका है ।बेबी रानी मौर्य उत्तराखंड की राज्यपाल होंगी ।बेबी रानी मौर्य पूर्व में आगरा की मेयर भी रह चुकी हैं। । बेबी रानी मौर्य आगरा के बालूगंज में रहती हैं। वे आगरा की मेयर रह चुकी हैं। पूर्व में राज्य महिला आयोग की सदस्य भी रह चुकी हैं। वर्तमान में यूपी बाल आयोग की सदस्य हैं। उन्हें बड़े पद मिलने की चर्चा जोरों पर थी। बेबी रानी मौर्य एमए, बीएड हैं। फिलहाल वे अमेरिका गई हुई हैं। उनके राज्यपाल बनने की सूचना के बाद घर व आसपास खुशी का माहौल है। मंगलवार की शाम केंद्र सरकार ने कई राज्यों में नए राज्यपालों की नियुक्ति की है। जिसमें उत्तराखंड भी शामिल है। इससे पहले डॉ. केके पॉल उत्तराखंड के राज्यपाल थे। जिनका कार्यकाल जुलाई में समाप्त हो गया था। लाल जी टंडन को बिहार, गंगा प्रसाद को सिक्किम, सत्यदेव नारायण आर्य को हरियाणा, सतपाल मलिक को जम्मू-कश्मीर, कप्तान सिंह सोलंकी को त्रिपुरा ,तथागत रॉय को मेघालय का राज्यपाल बनाया गया है।काबिलेगौर है कि मारग्रेट आल्वा के बाद बेनी रानी मौर्य दूसरी महिला हैं जो उत्तराखंड की राज्यपाल बनी

Next Post

व्यापार मंडल व विद्यालयों के छात्रों ने जुलूस द्वारा किया प्रदर्शन 

व्यापार मंडल व विद्यालयों के छात्रों ने जुलूस द्वारा किया प्रदर्शन  बालिका को इंसाफ दिलने की मांग को सड़कों पर उतरे छात्र -छात्रों ने की दरिंदों को फांसी दिलाने की मांग  बड़कोट। उत्तरकाशी के डुंडा क्षेत्र में बालिका के साथ हुई दरिंदगी तथा हत्या खिलाफ लोगों का गुस्सा थम नहीं […]

You May Like