रिलायंस समूह के अनंत अंबानी ने देवस्थानम् बोडॅ के कर्मियों के वेतन के लिए पांच करोड़ दिया है

Pahado Ki Goonj

कोरोना काल में आथिॅक संकट को देखते हुए लिया फैसला

देहरादून। प्रसिद्ध उद्योगपति रिलायंस समूह के मुखिया मुकेश अंबानी के बेटे एवं बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के पूर्व सदस्य अनंत अंबानी ने कोरोना काल के आर्थिक हालात को देखते हुए उत्तराखंड चारधाम देवस्थानम् बोर्ड के कर्मचारियों के वेतन हेतु 5 करोड़ की धन राशि दान दी है। उत्तराखंड चारधाम देवस्थानम् बोर्ड के अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी बी.डी.सिंह ने बताया कि मुकेश अंबानी सहित अंबानी परिवार की बदरीनाथ एवं केदारनाथ सहित चारों धामों में अपार आस्था सर्व विदित है पूवॅ में भी वह चार धाम के लिए सहयोग दे चुके हैं। कोरोना महामारी से इस यात्रा वर्ष देवस्थानम् बोर्ड की आर्थिकी भी प्रभावित हुई है लिहाजा  सिंह ने कर्मचारियों के वेतन हेतु अनंत अंबानी से अनुरोध किया था जिसे तुरंत स्वीकार कर अंबानी परिवार द्वारा 5 करोड़ रुपये कर्मचारियों के वेतन हेतु देवस्थानम बोर्ड को दान स्वरूप दिये हैं। देवस्थानम बोर्ड के मीडिया प्रभारी डा.हरीश गौड़ ने बताया कि देवस्थानम् बोर्ड कर्मचारियों ने उद्योगपति अनंत अंबानी सहित प्रदेश सरकार/ देवस्थानम् बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रविनाथ रमन तथा अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी बी.डी.सिंह का आभार जताया है।श्री बद्रीनाथ केदारनाथ मन्दिर समिति कर्मचारी संघ  के पूर्व संरक्षक जीतमणि पैन्यूली  कहा कि अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी बी.डी.सिंह के प्रयास से कर्मचारियों को वेतन देने के लिए

प्रसिद्ध उद्योगपति रिलायंस समूह के मुखिया मुकेश अंबानी के बेटे एवं श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के पूर्व सदस्य अनंत अंबानी ने कोरोना काल के आर्थिक हालात को देखते हुए उत्तराखंड चारधाम देवस्थानम् बोर्ड के कर्मचारियों के वेतन हेतु 5 करोड़ की धन राशि दान  देने के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत सरकार ,आयुक्त गढ़वाल मंडल एंव देवस्थानम् बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रविनाथ रमन तथा  कर्मचारियों को सुुविधा प्रदान कराने के लिए अपर मुख्यकार्याधिकारी बी.डी.सिंह का हृदय की गहराई से आभार जताया है ।

Next Post

कोविड -19 महामारी के वजह से लिखवार गॉव लौटे प्रवासियों के साथ संवाद कार्यक्रम किया आयोजित

टिहरी , चन्द्रशेखर पैन्यूली प्रधान,लिखवार गॉव विकास खण्ड प्रतापनगर टिहरी गढ़वाल ने बताया कि ग्राम पंचायत लिखवारगॉव में कोविड -19 महामारी के वजह से गॉव लौटे प्रवासियों के साथ संवाद कार्यक्रम में डॉ अजय जोशी,देवेन्द्र बहुगुणा और विक्रम बिष्ट जी की टीम ने बातचीत कर,प्रवासियों की समस्याओं और उनके सुझाव पर चर्चा की,इस […]

You May Like