HTML tutorial
HTML tutorial

उत्तरकाशी रवांई-दून मैक्स कैब के समर्थन मे एसडीएम बड़कोट से मिले क्षेत्रवासी

Pahado Ki Goonj

उत्तरकाशी रवांई-दून मैक्सी कैब के समर्थन मे एसडीएम बड़कोट से मिले क्षेत्रवासी

-एसडीएम को ज्ञापन देकर वाहनों को चलने देने की मांग की 
मदन पैन्यूली बड़कोट। बड़कोट से देहरादून सवारियों को ले जाने वाली रवांई-दून मैक्सी कैब के समर्थन में नगर के व्यापारी तथा आम लोग खड़े हो गए हैं। गुरूवार को स्थानीय लोगों, व्यापारियों व महिलाओं ने एसडीएम से मिलकर बड़कोट देहरादून जाने वाली मैक्सी कैब की टैक्सियों को चलने दिए जाने की मांग की। साथ ही कहा है कि सवारियां यदि मैक्सी कैब की टैक्सियों में बैठती हैं तो उन्हें उतारा न जाय। जिस पर एसडीएम अनुराग आर्य ने कहा है कि सवारियों को परेशान न किया जाय, सवारी वाहन में बैठे उसे उतारना गलत है। 

गुरूवार को स्थानीय महिलाओं, व्यापारियों व आम लोगों ने बड़कोट एसडीएम अनुराग आर्य से मिलकर रवांई-दून मैक्सी कैब को चलने दिए जाने को लेकर ज्ञापन सौंपा है तथा मांग की है कि क्षेत्र की जनता के हितों को देखते हुए इस सेवा को बाधित नहीं किया जाय। उक्त सेवा पिछले कई वर्षों से क्षेत्र की जनता को अपनी सेवा तथा सुविधा दे रही है। साथ ही चेतावनी दी है कि यदि रंजीसन किसी व्यक्ति या संगठन द्वारा इन सेवाओं को बाधित करने का प्रयास किया जाता है तो क्षेत्र की जनता इसका पुरजोर विरोध करेगी। बता दें कि गुरूवार को सुबह के दौरान सवा छह बजे जब रवांई-दून मैक्सी कैब के वाहन सवारियों को भरकर बड़कोट से देहरादून जा रहा था तो उसी दौरान टैक्सी युनियन के लोगों ने वाहन से सवारियां उतार दी। जिस पर लोगों में आक्रोश फैल गया। एसडीएम से ज्ञापन देने वालों में व्यापार मंडल के पूर्व अध्यक्ष चंडी प्रसद विजल्वाण, धनवीर जयाड़ा, संजय खत्री, गिरीश चौहान, भागेश्वरी, नीतू ,प्रिया, रेखा देवेश, राजकुमार, हरिमोहन, उर्मिला, सुनित, कृष्णा, सविता, ममता, प्रियंका, उमा नौटियाल, मीना, रीता सहित बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल रही। 

Next Post

नई टिहरी को बनाएं हराभरा नेगी 2- गैरसैण को बनाएं स्थाई राजधानीः पंवार 3-शहीद हमीर की स्मृति में बंद रहा रातलधार बाजार4-धूमधाम से मनाया युवा कांग्रेस का स्थापना दिवस 5-कृमि मुक्ति दिवस पर आज खिलाई जाएगी दवा6-अर्चना, सरस्वती और राजेंद्र बने डीपीसी सदस्य

नई टिहरी को बनाएं हराभराः नेगी नमामि गंगे योजना के तहत रोपे फलदार पौधे  चन्द्र शेखर पैन्यूली नई टिहरी। नमामि गंगे परियोजना के तहत टिहरी वन प्रभाग ने पालिका क्षेऋ के केंद्रीय विद्यालय के निकट खाली पड़ी भूमि पर सघन वृक्षारोपण किया। इस दौरान बांज, बुरांस, अमरूद, भीमल, पंया, तिमला […]

You May Like