रुद्रपुर। 1983 के विश्व कप चैंपियन के नायक और अपनी बायोग्राफी पर बन रही फिल्घ्म को लेकर इन दिनों चर्चा में बने अंतरराष्घ्ट्रीय क्रिकेटर कपिल देव मंगलवार को रुद्रपुर पहुंचे। जहां उन्घ्होंने कहा कि उत्तराखंड हो या कोई और प्रदेश, खिलाड़ी इंडिया के लिए खेलें। ये बात उनके दिमाग में हर वक्घ्त होनी चाहिए। कपिलेव रुद्रपुर के एमेनिटी पब्लिक स्कूल के कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंच थे। उन्होंने बच्चों से संवाद करते हुए कहा कि जब कभी भी मैदान में उतरो तो पढ़ाई के बारे में बिल्कुल मत सोचो और जब पढ़ाई करो तो मैदान के बारे में नहीं सोचोगे तभी आगे बढ़ोगे। क्घ्यों हर काम में कंसनट्रेशन होना बेहद जरूरी होता है। और यही बात सफलता की गांरटी बनती है।एमेनिटी पब्लिक स्कूल में श्कपिल देव पवेलियनश् का लोकार्पण पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर कपिल देव ने किया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय में मौजूद सभी विद्यार्थियों को खेल और पढ़ाई दोनों मन लगाकर करने के लिए प्रेरित किया। कहा कि जीवन में आगे बढ़ने के लिए कठिन परिश्रम बहुत जरूरी है। छात्रों ने जब कपिल देव से ऑटोग्राफ देने की बात कही तो उन्होंने बच्चों को संकल्प दिलाया कि जिंदगी में कभी किसी का ऑटोग्राफ नहीं लेंगे। ऑटोग्राफ लेने लायक नहीं बल्कि ऑटोग्राफ देने लायक बनो।सके अलावा पत्रकार वार्ता के दौरान क्रिकेटर कपिल देव ने हाल ही में उत्तराखंड को बीसीसीआई से मिली मान्यता पर बोले की मान्यता मिलने से कुछ नहीं होता कठिन परिश्रम खेल और प्रतिभा से खिलाड़ी आगे बढ़ते हैं। साथ ही कहा कि महेंद्र सिंह धोनी अपनी प्रतिभा के कारण ही क्रिकेट जगत में छाए हुए हैं। जबकि उस समय उत्तराखंड को बीसीसीआई से मान्यता नहीं मिली थी। इससे साफ स्पष्ट होता है कि प्रतिभा ही सब कुछ है।
प्रदेश के नव निर्वाचित ग्राम पंचायत सदस्य प्रधान गणो को शपथ लेने की अग्रिम बधाई
Wed Nov 27 , 2019
देहरादून,प्रदेश के नव निर्वाचित ग्राम पंचायत सदस्य प्रधान गणो को शपथ लेने की पोर्टल परिवार की अग्रिम बधाई। आपको शपथ लेने के बाद नई ऊर्जा के साथ नई जुमेदारी के साथ कार्य करने की प्रेरणा का अहसास होने के समय है आज ग्राम पंचायत सदस्य ,प्रधान की शपथ आज27 नवम्बर […]

You May Like
-
सीएम एप लॉन्च का सफलता पूर्वक एक वर्ष
Pahado Ki Goonj December 16, 2018
-
पीएम मोदी के बारे में क्या सोचता है भारतीय-अमेरिकी समुदाय
Pahado Ki Goonj September 23, 2019

