Pahadonkigoonjउत्तराखण्ड, उत्तरप्रदेश की मुख्य खबरें

Pahado Ki Goonj

उत्तराखण्ड उत्तरप्रदेश की मुख्य खबरें

मुख्यमंत्री  त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने शनिवार  को सचिवालय में वीडियों कान्फ्रेसिंग के माध्यम से जनपद ऊधम सिंह नगर के समस्त विधानसभा क्षेत्रों में की गई घोषणाओं की प्रगति की समीक्षा की। बैठक में कैबिनेट मंत्री   मदन कौशिक,   यशपाल आर्य,  अरविन्द पाण्डेय, विधायक  राजकुमार ठुकराल,  सौरभ बहुगुणा,  राजेश शुक्ला,  पुष्कर सिंह धामी, डा0 प्रेम सिंह, मुख्य सचिव   उत्पल कुमार सिंह सहित शासन के वरिष्ठ अधिकारीगण तथा वीडियों कान्फे्रसिंग के माध्यम से जिलाधिकारी व समस्त जिला प्रशासन उपस्थित था।

विभिन्न शहरो के मास्टर प्लान पर काम जारी

बैठक में जानकारी दी गई कि रूद्रपुर, काशीपुर, जसपुर, किच्छा, खटीमा, बाजपुर, सितारगंज, गदरपुर के सुनियोजित विकास हेतु मास्टर प्लान पर कार्यवाही गतिमान है। प्रथम चरण में जी0एस0आई0 आधारित बेस मैपिंग सर्वे हेतु फर्म का चयन कर कार्यादेश जारी कर दिया गया है।

मुख्यमंत्री द्वारा जांच के निर्देश

सितारगंज विधायक  सौरभ बहुगुणा की शिकायत पर सितारगंज क्षेत्र में विभिन्न निर्माण कार्यो की गुणवता गिरावट की खबरों का संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री  त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने इस सम्बन्ध में जांच के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने बताया कि सितारगंज के शक्तिफार्म तथा राज्य के अन्य स्थानों में 108 एम्बुलेन्स सेवा पर्याप्त संख्या में प्रारम्भ कर दी जाएगी, वर्तमान में एम्बुलेन्स सेवा पर तीव्र गति से कार्य चल रहा है।

इसके साथ ही मुख्यमंत्री  त्रिवेन्द्रसिंह रावत ने गदरपुर के हैपिटाईटिस से शत-प्रतिशत प्रभावित कनकटा व चन्दानगर गांवों में उक्त बीमारी के कारणों के अध्ययन के आदेश जिलाधिकारी को दिए। मुख्यमंत्री ने उक्त गांवो की पेयजल व्यवस्था का भी संज्ञान लिया।

यूपीआरएनएन द्वारा छतरपुर से बिन्दुमोड़ा तक सड़क निर्माण का कार्य न किए जाने तथा 6 करोड़ रूपये का भुगतान होने की शिकायत पर मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र ने मामले की तत्काल जांच के आदेश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी निर्माण कार्य यूपीआरएनएन के स्थान पर स्थानीय एंजेसियों, लोक निर्माण विभाग आदि द्वारा करवाने पर विचार किया जाय।   

मुख्यमंत्री ने लिया अस्पतालों की स्थिति का संज्ञान

मुख्यमंत्री  त्रिवेन्द्र ने जिलाधिकारी ऊधमसिंह नगर से जिले में अस्पतालों की स्थिती, बरसात के मौसम को देखते हुए मरीजो की संख्या, दवाईयों की पर्याप्त आपूर्ति,  सांप द्वारा काटने की दुर्घटनाओं व एंटी वेनम दवाईयों की आपूर्ति की अद्यतन जानकारी प्राप्त की। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए किए बरसात के मौसम को देखते हुए  चिकित्सा तंत्र विशेष रूप से सर्तक व सक्रिय रहे।

वनरावत जनजाति के संरक्षण व विकास पर विशेष बल-मुख्यमंत्री  त्रिवेन्द्र 

मुख्यमंत्री  त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि खटीमा व आसपास के वन क्षेत्रों में रहने वाली शान्तिप्रिय वनरावत जनजाति के लोगों को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं व मूलभूत सुविधाओं का लाभ मिले तथा उनकी संस्कृति का संरक्षण भी हो,  इस दिशा में सरकार व प्रशासन को विशेष ध्यान देना होगा। मुख्यमंत्री ने जनजातियों के वनाधिकारों को मजबूत करने की बात  कही।  मुख्यमंत्री ने इस सम्बन्ध में शीघ्र ही एक बैठक आयोजित करने के निर्देश दिए।

कूड़ा निपटान के लिए कलस्टर बेस्ड टेरचिंग ग्राउण्ड का निर्माण

बैठक में जानकारी दी गई कि रूद्रपुर, काशीपुर, भीमताल, भवाली सहित आसपास के आठ शहरों के कूड़ा निपटान हेतु कलस्टर अप्रोच अपनाते हुए एक ही टेªचिंग ग्राउण्ड का निर्माण किया जाएगा।

निर्माण कार्यो पर कार्यवाही गतिमान

बैठक में जानकारी दी गई कि जिले में विभिन्न निर्माण कार्यो पर दु्रत गति से कार्यवाही गतिमान है तथा अधिकांश कार्य जून 2019 तक पूरे कर लिए जाएगे। खटीमा में ग्राम बरी अंजनिया एवं टैडाघाट के बीच लोहिया नाले के मार्ग का निर्माण, कुटरा चैराहे से अलविदी तक जोडने वाले मार्ग का पुनः निर्माण कार्य, ग्राम चटिया फार्म में स्कूल से शिव मन्दिर तक मार्ग निर्माण कार्य जून 2019 तक पूरा हो जाएगा। 

रूद्रपुर के जगतपुरा पार्ट, भूरारानी, छतरपुर एवं धरमपुर में सी0सी0 मार्ग के निर्माण, रूद्रपुर के वार्ड नं0 5 खेडा में सी0सी0 मार्ग, ग्राम रम्पुरा पार्ट में सी0सी0 मार्ग के निर्माण का कार्य चल रहा है।

सितारंगज में शक्तिफार्म रूद्रपुर में रंजीतनगर से गोविन्द नगरत तक मार्ग के पुर्ननिर्माण का कार्य मार्च 2019 तक पूरा हो जाएगा। नानकमत्ता में थारू जनजाति विकास भवन का निर्माण दो चरणों में सम्पन्न किया जाएगा। नानकमत्ता को पर्यटन सर्किट के रूप में विकसित करने हेतु कार्यवाही गतिमान है।

प्रस्ताव प्राप्त

खटीमा में लालकोठी शारदाघाट मन्दिर, भारामल मन्दिर के सौन्दर्यीकरण का प्रस्ताव प्राप्त हो गया है व शीघ्र शासनादेश जारी कर दिया जाएगा। किच्छा में डिग्री कालेज का प्रस्ताव जिलाधिकारी द्वारा शासन को भेज दिया गया है। किच्छा में आदित्य चैक से डी0डी0 चैक होते हुए दरऊ चैराहे तक मार्ग के चैड़ीकरण एवं सौन्दर्यीकरण के 4.96 करोड़ रूपये के प्रस्ताव को एक महीने में अनुमोदन प्राप्त हो जाएगा। रूद्रपुर शहर में गाबा चैक से डी0डी0 चैक होते हुये तीन पानी तक मार्ग चैड़ीकरण का 3.82 करोड़ रूपये का प्रस्ताव व रूद्रपुर शिवनगर से ट्राजिट कैम्प तक सड़क निर्माण के सम्बन्ध में शीघ््रा ही शासनादेश जारी हो जाएगा। नानकमत्ता में देवीपुर-ज्ञानपुर गौडी सडक के निर्माण, नानकमत्ता में लामाखेडा पुल के निर्माण, ग्राम छमीपाथशाही गुरूद्वारा के पास खकरा नाला व पहसेनी-लामाखेडा खकरा नाला में पुल निर्माण के प्रस्ताव को लगभग 2 महीने में स्वीकृति प्राप्त हो जाएगी। खटीमा में देवभूमि धर्मशाला की ओर से सी0सी0 मार्ग व नाली निर्माण, खटीमा में झनकट में ललित बोरा एवं शिशु मंदिर होकर हाइवे की ओर मार्ग डामरीकरण के प्रस्तावों पर शासन द्वारा एक माह में अनुमोदन जारी कर दिया जाएगा।
 तोल कर दिया जाए सरकारी सस्ता गल्ला का राशन

बड़कोट। शनिवार को बड़कोट तहसील अंतर्गत सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेताओं की बड़कोट में विभिन्न समस्याओं के समाधान को लेकर एक बैठक की गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेता संगठन के अध्यक्ष जमुना प्रसाद डिमरी ने कहा है कि गल्ला विक्रेताओं की समस्याओं के समाधान के लिए सभी को एक होने की आवश्यकता है।
सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेताओं की बैठक में बिंदुवार समीक्षा की गई। बैठक में निर्णय लिया गया है कि अगस्त माह से खाद्यान्न से उठाए जाने वाले सभी खाद्य वस्तुओं को तोल कर दिया जाया। जबकि इससे पहले गेहूं, चावल, चीनी सहित सभी खाद्य वस्तुओं को बिना तोल के दिया जा रहा था। साथ ही गल्ला विक्रेताओं ने मांग की है कि उन्हें प्रतिमाह के हिसाब से मानदेय दिया जाए तथा बिजली पानी स्टेशनरी आदि का खर्चा भी दिया जाए उन्होंने मांग की है कि खाद्यान्न उठाने के लिए उन्हें जो भाड़ा दिया जाता है वह सीधे उनके खाते में दिया जाए। वही बैठक में यह भी निर्णय लिया गया है कि संगठन की बैठकों में जो भी विक्रेता उपस्थित नहीं होगा उस पर 1100 रुपए अर्थदंड के रूप में वसूला जाएगा। उन्होंने कहा है कि संगठन की मांगों को लेकर लड़ने के लिए सभी को एक साथ आने की आवश्यकता है। बैठक में सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेताओं के अध्यक्ष जमुना प्रसाद डिमरी, राजमोहन बडोनी, विनोद राणा, मानवेंद्र सिंह संजय प्रसाद अतुल सिंह रामप्रसाद, जगत सिंह, विनोद लाल राजेश उनियाल, राजेश नेगी, शरद सिंह, गंभीर सिंह, संतोष डिमरी, ज्ञान सिंह, अनिल बहुगुणा, चंद्रमोहन, कमलेश्वर आदि उपस्थित थे।
 योगी हेलीकाप्टर से की कांवडियों पर पुष्प वर्षा

मुजफ्फरनगर। हरिद्वार से गंगा जल अपने आराध्य देव पर जलाभिषेक करने के लिये रवाना हुए शिवभक्त कांवडियों पर आज उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री महंत योगी आदित्यनाथ ने हेलीकाप्टर से पुष्प वर्षा की।
इस शानदार नजारे को देखने के लिये जगह-जगह लोगों का हूज्जूम लग गया। लखनऊ से नोएडा पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों की बैठक लेकर विकास कार्यों की समीक्षा की। इसके पश्चात अपरान्ह लगभग चार बजे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नोएडा से हेलीकाप्टर से रवाना हुए।
उनके साथ मेरठ जोन के एडीजी प्रशांत कुमार व अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।
हरिद्वार से दिल्ली तक जाने वाले कांवडियों पर मुख्यमंत्री द्वारा हेलीकाप्टर से ही पुष्प वर्षा की गई।
उन्होंने इस शानदार नजारे को हेलीकाप्टर से ही निहारा। मेरठ से मुजफ्फरनगर के पुरकाजी क्षेत्र तक हेलीकाप्टर ने दो चक्कर लगाये। उडान के दौरान हेलीकाप्टर काफी नीचे तक आया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने हाईवे पर कांवडियों की तरफ हाथ हिलाकर उनका अभिवादन भी स्वीकार किया।
शिवभक्त कांवडियों पर अपने हाथों से पुष्प वर्षा कर मुख्यमंत्री प्रफुल्लित नजर आ रहे थे।

उनके साथ मौजूद फोटोग्राफर इस नजारे को अपने कैमरे में भी कैद कर रहा था।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिये हैं
कि महाशिवरात्रि तक प्रतिदिन हरिद्वार से दिल्ली के बीच जगह-जगह कांवडियों पर हेलीकाप्टर से पुष्प वर्षा की जाये।
इस दौरान सडक मार्ग पर भी पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी भ्रमण करते रहे।

Next Post

मुख्यमंत्री  त्रिवेन्द्र सिंह रावत से मुख्यमंत्री आवास में लागोस इंटरनेशनल बैडमिंटन चैम्पियन कुहू गर्ग ने भेंट की

मुख्यमंत्री  त्रिवेन्द्र सिंह रावत से मुख्यमंत्री आवास में लागोस इंटरनेशनल बैडमिंटन चैम्पियन कुहू गर्ग ने भेंट की। मुख्यमंत्री ने कुहू गर्ग को सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।  मुख्यमंत्री  त्रिवेन्द्र ने कहा कि कुहू गर्ग ने अपनी प्रतिभा से देश के साथ ही प्रदेश का नाम […]

You May Like