HTML tutorial
HTML tutorial

मुख्यमंत्र धामी ने निम उत्तरकाशी के प्रशिक्षणार्थियों हेतु चल रहे बचाव एवं राहत कार्यों का हवाई सर्वेक्षण कर जायजा लिया

Pahado Ki Goonj

उत्तरकाशी,मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने द्रोपदी का डांडा-2 पर्वत चोटी में हिमस्खलन की चपेट में आए नेहरू पर्वतारोहण संस्थान (निम) उत्तरकाशी के प्रशिक्षणार्थियों हेतु चल रहे बचाव एवं राहत कार्यों का हवाई सर्वेक्षण कर जायजा लिया। इससे पूर्व मुख्यमंत्री ने आईटीबीपी गेस्ट हाऊस मातली में अधिकारियों की बैठक लेते हुए घटना स्थल की जानकारी ली। मुख्यमंत्री के साथ हरिद्वार सांसद डॉ रमेश पोखरियाल निशंक भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने द्रोपदी का डांडा 2 पर्वत में घटित घटना के प्रत्यक्षदर्शी प्रशिक्षक आकाश सराफ का हालचाल जाना एवं घटना स्थल की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को राहत बचाव कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। घायलों का बेहतर इलाज करने के निर्देश दिए।
इस दौरान डीएम अभिषेक रुहेला,एसपी अपर्ण यदुवंशी,क्षेत्रीय विधायक सुरेश चौहान, सहित एसडीएम चतर सिंह चौहान, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल आदि अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

आगेपढें

भाजपा ने घोषित किये ब्लॉक प्रमुख पद के 5 प्रत्याशी

देहरादून। भाजपा ने हरिद्वार जनपद मे ब्लॉक प्रमुख के पद पर 5 प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है।
प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने बताया की प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री श्री आदित्य कोठारी द्वारा प्रत्याशी घोषित किये गए है।
घोषित प्रत्याशियों मे खानपुर से नितीश कुमारनारसन से श्रीमति कोमल देवी, भगवानपुर से करूणा कर्णवाल, लक्सर से डॉ हर्ष कुमार दौलत और बहादराबाद से श्रीमती आशा नेगी को प्रत्याशी बनाया गया है।

आगे पढ़ें

  टिहरी बांध से उपेक्षित प्रतापनगर की लाइफ लाइन  मोटर सड़क स्टेट हाई वे पर पटुडी  भल्ड याना लम्बगांव मोटर मार्ग  के बीच ओनगाड पर 66 वर्ष पुराने पुल की जांच  लोनिवि प्रांतीय खण्ड को कराने की आवश्यकता है ।ताकि कोई अनं होनी होने से पहले प्रतापनगर की लाइफ लाइन यह पुल बनकर तैयार होसके। प्रतापनगर सरकार के प्रतिनिधि यों की इच्छा शक्ति की कमी से यह कष्ट प्रतापनगर की जनता को झेलना पड़ रहा है।

2005 से टिहरी बांध में पानी भरने से प्रतापनगर में बड़ी गाड़ी उत्तरकाशी के रास्ते आती थी जो 25 से 30 हजार भाड़ा लेती है ।इस प्रकार से छेत्र को करोड़ों रुपये इन पंद्रह वर्षों में जनता के अतिरिक्त जेब से गये।हैं बड़े शर्म की बात है जो आम जनता को देने के लिए प्रति निधि  दिखाई देते हैं।

Next Post

हरिद्वार पंचायत चुनाव में तीसरे नंबर पर रही बीजेपी ने सदस्यों की खरीद फरोख्त कर लोकतंत्र की हत्या की :जोत सिंह बिष्ट

हरिद्वार  पहाडोंकीगूँज, जनपद के पंचायत चुनाव में चुनाव परिणाम आने के बाद जो तस्वीर उभर कर के आई, उसमें जिला पंचायत सदस्यों और क्षेत्र पंचायत सदस्यों में जीतने वालों की संख्या निर्दलीय के रूप में सबसे ज्यादा थी। सत्ता के लगातार दुरुपयोग तथा मतगणना मे लगातार धंदली और जीते हुए […]

You May Like