HTML tutorial
HTML tutorial

राज्यपाल श्रीमती बेबी रानी मौर्य ने परेड ग्राउण्ड में ग्राम्य विकास विभाग द्वारा आयोजित सरस मेले का उद्घाटन किया

Pahado Ki Goonj
            राज्यपाल श्रीमती बेबी रानी मौर्य ने परेड ग्राउण्ड में ग्राम्य विकास विभाग द्वारा आयोजित सरस मेले का उद्घाटन किया। राज्यपाल ने विभिन्न स्वयं सहायता समूहों द्वारा लगाये गये स्टाॅलों का निरीक्षण भी किया। 
          राज्यपाल ने सरस मेले में महिला स्वयं सहायता समूहों की भागीदारी पर हर्ष व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की प्रत्येक महिला में एक सफल उद्योगपति बनने की क्षमता है। पर्वतीय क्षेत्रों में ऑर्गेनिक खेती, जड़ी बूटी और खाद्य प्रसंस्करण उद्योगों को बढ़ावा देकर ग्रामीण आय में वृद्धि की जा सकती है। इससे पलायन पर भी रोक लगेगी। उन्होंने अच्छा कार्य करने वाले स्वयं सहायता समूहों को प्रमाण पत्र और शाल भेंट कर सम्मानित भी किया। 
           इस अवसर पर प्रमुख सचिव ग्राम विकास आनन्द वर्द्धन सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे। 
Next Post

श्री केदारनाथ भगवान की पंचमुखी डोली श्री विश्वनाथ मंदिर गुप्तकाशी पहुची

गुप्तकाशी:  श्री बद्रीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के कार्याधिकारी एन.पी.जमलोकी ने बताया कि पश्चात  9 नवंबर को कपाट बंद होने के पश्चात सेना के जेकलाई रेजीमेंट के बेंड की धुनों के साथ समारोह पूर्वक भगवान केदारनाथ की पंचमुखी डोली रात्रि विश्राम हेतु रामपुर  पहुंचे ,10 नवंबर को डोली विश्वनाथ मंदिर गुप्तकाशी […]

You May Like