देहरादून। भारतीय सेना की पश्चिमी कमान के गोल्डन की डिवीजन की ओर से अलंकरण समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान 41 सैन्यकर्मियों को उनके असाधारण साहस और विशिष्ट सेवा के लिए सम्मानित किया गया। इसके अलावा 16 उत्कृष्ट सैन्य यूनिट भी सम्मानित हुईं।
कार्यक्रम का आयोजन क्लेमेनटाउन स्थित गोल्डन की डिवीजन में आयोजित किया गया। मुख्य आतिथि पश्चिमी कमान के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ लेफ्टिनेंट जनरल आरपी सिंह ने सैन्यकर्मियों को सम्मानित किया।
इस दौरान सात विशिष्ट सेवा पदक और 32 सेना मेडल वीरता व 2 सेना मेडल उत्कृष्ट सेवा के लिए प्रदान किए गए। इसके अतिरिक्त, पश्चिमी कमान की सर्वश्रेष्ठ 16 यूनिट को जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ प्रशंसा पत्र दिया गया।
लेफ्टिनेंट जनरल आरपी सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि आज हर्ष और गौरव का दिन है। हमारा देश सबसे बड़ा लोकतंत्र होने के साथ ही विविधता में एकता की मिसाल है। देश विकास की ओर अग्रसर है। लेकिन कई चुनौतियां भी हैं। आंतरिक सुरक्षा, प्राकृतिक आपदा व पड़ोसी देशों की तरफ से मिल रही चुनौती पर हमें ध्यान देना होग। हमारी भारतीय सेना हर किसी चुनौती के लिये तैयार है।
बडकोट :- पौल गॉव में पहुँचा चौपहिया वाहन , ग्रामीणों में खुशी की लहर ।
Tue Feb 18 , 2020
पॉल गांव में पहुंचा चौपहिया वाहन ,ग्रामीणों में खुशी की लहर ! बड़कोट :- (मदनपैन्यूली) […]
You May Like
-
सऊदी तेल ठिकानों पर हमले के बाद कच्चे तेल के दाम बढ़े
Pahado Ki Goonj September 16, 2019
-
गलत रिपोर्ट से भारत की होगई किरकिरी
Pahado Ki Goonj January 25, 2018
-
उत्तराखंड में नहीं थम रहा डेंगू, 18 और मरीजों में पुष्टि
Pahado Ki Goonj September 29, 2017

