HTML tutorial
HTML tutorial

मुख्यमंत्री टीआर यस ने विजय

Pahado Ki Goonj
मुख्यमंत्री श्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने प्रदेशवासियों को विजयदशमी के पर्व की हार्दिक बधाई दी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि विजय दशमी का पर्व बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है। इसके साथ ही यह मनुष्य की सीमाओं का, सोच का और उसके लक्ष्यों के विस्तार का भी प्रतीक है। उन्होंने कहा कि हमें अपनी सकारात्मक सोच और मानव समाज की समग्र प्रगति के विचार को विस्तार देना होगा। उन्होंने कहा कि विजयदशमी के दिन भगवान राम ने धर्म मार्ग पर चलते हुए रावण पर विजय प्राप्त की थी । ‘‘सखा धर्म मय अस रथ जाके, जीत न सकहिं कतहुँ रिपु ताके‘‘। इसी प्रकार सत्य और धर्म के आधार पर बड़ी से बड़ी कठिनाइयों से पार पाया जा सकता है। मुख्यमंत्री श्री त्रिवेंद्र ने समाज के सभी वर्गों से आपस में मिल जुल कर प्रेम और भाईचारे के साथ त्यौहार मनाने की अपील भी की।
Next Post

देवलेश्वर जू0हा0स्कूल टिहरी गढ़वाल के

देवलेश्वर जू0हा0स्कूल टिहरी गढ़वाल के छात्र प्रतिभा दिवस के अबसर पर प्रतिभाग करते हुये Views: 532

You May Like