27 मार्च2022 से इंडिगो एयरलाइंस की दिल्ली से पंतनगर की सीधी विमान सेवा शुरू हो जाएगी

Pahado Ki Goonj

देहरादून, ukpkg.com,पंतनगर: पंतनगर एयरपोर्ट पर 27 मार्च से इंडिगो एयरलाइंस की दिल्ली से पंतनगर की सीधी विमान सेवा शुरू हो जाएगी। यह सेवा सप्ताह में सातों दिन संचालित होगी। इंडिगो का 72 सीटर विमान दिल्ली से उड़ान भरने के बाद करीब एक घंटे दस मिनट में पंतनगर पहुंच जाएगा। इस नियमित विमान सेवा के शुरू होने से उत्तराखंड, खासतौर पर कुमाऊं में पर्यटन गतिविधियों को उबारने में काफी मदद मिलेगी।
वहीं कुमाऊंभर से लोग दिल्ली जाने के लिए इस विमान सेवा का प्रयोग कर सकेंगे। जिससे दिल्ली जाने में लगने वाले समय की बचत होगी।पंतनगर एयरपोर्ट के निदेशक राजीव पुनेठा ने बताया कि इंडिगो एयरलाइंस ने इस फ्लाइट का शेड्यूल तय कर दिया है। दिल्ली से 72 सीटर विमान पंतनगर आएगा। पंतनगर से यही विमान यात्रियों को लेकर देहरादून जाएगा। देहरादून से यात्रियों को लेकर पंतनगर आएगा।
वहीं पंतनगर से यात्रियों को लेकर दिल्ली को रवाना होगा। उन्होंने बताया कि इंडिगो कंपनी ने सभी रूटों के लिए किराया तय कर दिया है। किराया ऑनलाइन देखा जा सकता है। पंतनगर से अब तक एयर इंडिया के विमान का संचालन होता है। हालांकि, एयर इंडिया की दिल्ली से पंतनगर को सीधी विमान सेवा नहीं है।

दिल्ली से देहरादून आकर विमान वहां से पंतनगर पहुंचता है। इंडिगो एयरलांइस सातों दिन विमान सेवा का संचालन करेगी। लंबे समय से दिल्ली के लिए सीधी विमान सेवा का इंतजार किया जा रहा था।

 

Next Post

Pan card बैंक से लेकर ऑफिस तक में इसके बिना कोई भी वित्तीय काम नहीं कर सकते, अब होगा दस हजार दण्ड

देहरादून, ukpkg.com,बैंक से लेकर ऑफिस तक में इसके बिना आप कोई भी वित्तीय काम नहीं कर सकते हैं. पैन कार्ड को अब आधार और सभी जगह लिंक करवा अनिवार्य कर दिया गया है. पहले इसकी लास्ट डेट 30 सितंबर 2021 थी जसे बढ़ा कर 31 मार्च 2022 कर दिया गया […]

You May Like