HTML tutorial
HTML tutorial

टिहरी राजशाही के विरुद्ध जनक्रांति के नायक स्व पी यन पैन्यूली की 4 मई 2019 को सायं 4 बजे से ,एक श्रदांजलि सभा आयोजित की गयी है

Pahado Ki Goonj

देश की पहली लोकसभा सीट टिहरी गढ़वाल के 1971-77 तक साँसद रहे ,देश की आजादी और टिहरी राजशाही के विरुद्ध जनक्रांति के नायक रहे विगत 13 अप्रैल को दिवंगत हुए आदरणीय परिपूर्णानन्द पैन्यूली जी को श्रदांजलि देने हेतु गढ़वाल हितैषिणी सभा,पंचकुइया रोड़, निकट झंडेवालान मेट्रो स्टेशन,में कल 4 मई 2019 को सायं 4 बजे से ,एक श्रदांजलि सभा आयोजित की गयी है,आप सभी महानुभावों जो दिल्ली एनसीआर में रहते हो या आ रखे हों,अपनी माटी के सपूत को श्रदांजलि देने हेतु जरूर पहुँचे।दिवंगत परिपूर्णानन्द पैन्यूली प्रजामण्डल के प्रथम अध्य्क्ष भी रहे और टिहरी के पूर्व महाराजा मानवेन्द्र शाह को चुनावी शिकस्त देने वाले प्रथम ऐतिहासिक महापुरुष है,दिवंगत पूर्व साँसद श्री पैन्यूली जी आजीवन गरीबो पिछड़ो के लिए लड़ते रहे,दशकों पहले दलितों को मन्दिर में प्रवेश दिलाने हेतु भी आदरणीय पैन्यूली जी ने लम्बा सँघर्ष किया,आदरणीय पीपीएन पैन्यूली जी देश के माने जाने पत्रकार भी रहे हैं साथ ही उन्होंने कई पुस्तकें भी लिखी है,ऐसे महान शख्शियत को श्रदा सुमन अर्पित करने हेतु उत्तराखण्ड के दिल्ली में प्रवास करने वाले सभी भाई बहनों और सभी शुभचिन्तको से निवेदन करता हूँ कि आप अधिक से अधिक संख्या में आकर पूर्व साँसद स्व पीपीएन पैन्यूली को श्रदांजलि अर्पित करें।
परिपूर्णानन्द पैन्यूली अमर रहे।
भारत माता की जय।
चन्द्रशेखर पैन्यूली।

Next Post

श्रीभगवान पाठक ने कारण सहित निर्वाचन अधिकारी को श्री नरेंद्र मोदी के नामाकन को निरस्त करने का पत्र लिखा है

श्रीमान रिटर्निंग ऑफिसर, 77 वाराणसी लोकसभा संसदीय क्षेत्र वाराणसी *विषय- श्री नरेंद्र मोदी के नामांकन पत्र की त्रुटियों को संज्ञान में लेते हुए उनका नामांकन पत्र निरस्त करने के बारे में।* ★1- सभी प्रत्याशियों को ट्रेजरी में ₹25000 जमा करने के बाद फार्म पर प्रत्याशी के नाम और नंबर लिखकर […]

You May Like