बागेश्वर के पत्रकार भुवन जोशी की मृत्यु से अपूर्णीय छति -जीतमणि पैन्यूली

Pahado Ki Goonj

बागेश्वर के पत्रकार भुवन जोशी की मृत्यु से अपूर्णीय छति 

बागेश्वर, भुवन जोशी, हमारे पत्रकार साथी का देर शाम निधन हो गया है, उनका शव को पुलिस ने उनके किराए की कमरे से, जाली काटकर, कुंडा तोड़कर बरामद किया। शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया है, रविवार को पीएम के बाद उनका अंतिम संस्कार हो सकेगा, वे बीमार थे। 2 दिन से वे कमरे में बंद थे, उनके परिजनों को फोन पर सूचना दे दी गई है। पुलिस ने उनके बढ़े भाई से बात करने के बाद पंचनामा कर दिया। पत्रकार के लिए सरकार  द्वारा निर्धारित संसाधन न होने के चलते वह असमय  शरीर छोड़ कर चले गए ।पहाड़ों की गूंज राष्ट्रीय साप्ताहिक समाचार पत्र, पूर्व संरक्षक श्री बद्रीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति कर्मचारी संघ, एवं संयोजक उत्तराखंड पत्रकार संगठन समन्वय समिति की ओर से  बागेश्वर से पत्रकार भुवन जोशी जी की विमारी की स्तिथि में असमयमृत्यु होने पर गहरा दुख प्रकट करते हुए इस हृदय विदारक दुःख की घड़ी में उनके दुखी परिवार को दुख सहने की शक्ति प्रदान कर उनकी
आत्म को शांति प्रदान  करने के लिए भगवान आशुतोष से प्रार्थना करते हैं ।ॐ शांति

जीतमणि पैन्यूली सम्पादक

 

Next Post

कांग्रेस पार्टी पूरे प्रदेश भर में भाजपा सरकार द्वारा की गई राफेल डील में हुए घोटाले का विरोध कर रही है वही विरोध आज यमुना घाटी के बड़कोट में भी देखा गया

बड़कोट : आज कांग्रेस पार्टी पूरे प्रदेश भर में भाजपा सरकार द्वारा की राफेल डील में हुए घोटाले का विरोध कर रही है वही विरोध आज यमुना घाटी के बड़कोट में भी देखा गया। अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष दर्शनलाल ने कहा है कि मोदी के भारत सरकार के […]

You May Like