शरद पूर्णिमा आजः इस दिन हुआ था धन की देवी मां लक्ष्मी का जन्म, 2 मंत्र से होंगी बहुत प्रसन्न

Pahado Ki Goonj

आज शरद पूर्णिमा है। शास्त्रों के अनुसार आज के दिन धन की देवी लक्ष्मी का जन्म हुआ था। शरद पूर्णिमा की रात में की गई पूजन और आराधना से साल भर के लिए लक्ष्मी और कुबेर की कृपा प्राप्ति होती है। इसके अलावा मनोबल में वृद्धि, स्मरण शक्ति व खूबसूरती में वृद्धि होती है। मां लक्ष्मी इस दिन विशेष प्रसन्न होती हैं क्योंकि मान्यतानुसार इस दिन समुद्र मंथन से वे अवतरित हुई थीं…इस दिन उनसे मनचाहा वरदान पाना आसान होता है। अतरू शरद पूनम पर मां लक्ष्मी की आराधना अवश्य करें।

शरद पूर्णिमा की रात मां लक्ष्मी को मनाने का मंत्र

ॐ श्रीं ह्रीं श्रीं कमले कमलालये प्रसीद प्रसीद श्रीं ह्रीं श्रीं महालक्ष्म्यै नमः

शरद पूर्णिमा की रात में सिर्फ इस मंत्र को पढ़ लीजिए.. मिलेगा इतना कुछ जो आपने सोचा भी नहीं होगा

शरद-पूर्णिमा की रात इस मंत्र से मिलता है सौभाग्य का आशीष

भागवत महापुराण में कहा गया है कि आप चाहते हैं आपका भाग्य, सौभाग्य बन जाए तो शरद पूनम पर चमकीले, श्वेत और सुंदर चंद्र देव को इस मंत्र से पूजें। चांदी के बर्तन में दूध और मिश्री का भोग लगाकर इस मंत्र का रात भर जप करें।

Next Post

अंतरिक्ष में पहली बार बाहर निकलकर चहलकदमी कर इतिहास रचने वाले एलेक्सी लियोनोव का निधन

मास्कों। साल 1965 में अंतरिक्ष में पहली बार चहलकदमी करने वाले सोवियत अंतरिक्ष यात्री एलेक्सी लियोनोव का निधन हो गया है। वे 85 वर्ष के थे। मॉस्को के एक अस्पताल में उन्होंने आखरी सांसें ली। जहां वे लंबी बीमारी की वजह से भर्ती थे। रूसी अंतरिक्ष यात्री ओलेग कोनोनेंको ने […]

You May Like