HTML tutorial
HTML tutorial

प्रमुख सचिव प्रधानमंत्री मिश्रा ने

Pahado Ki Goonj
प्रमुख सचिव प्रधानमंत्री श्री नृपेंद्र मिश्रा ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से गंगा स्वच्छता के प्रगति की समीक्षा की। मुख्य सचिव एस.रामास्वामी ने बताया कि राज्य स्तरीय गंगा समिति और जिला स्तरीय गंगा स्वच्छता समिति बनाई गई है। उच्च स्तर से लगातार प्रगति का अनुश्रवण किया जा रहा है। प्लास्टिक के उपयोग पर प्रतिबंध लगाने के लिए अधिनियम बनाया गया है। इसके तहत प्लास्टिक के उपयोग पर दंड का प्रावधान रखा गया है। गंगा में प्रदूषण फैलाने वाली फैक्ट्रियों को बंद करने का नोटिस दिया गया है। कुछ फैक्ट्रियों को बंद कर दिया गया है।
मुख्य सचिव ने प्रमुख सचिव प्रधानमंत्री को बताया कि नेशनल गंगा रिवर बेसिन अथॉरिटी की 13 परियोजनाओं को पूर्ण कर दिया गया है। गंगोत्री सीवरेज की पूर्ण परियोजना को 15 अक्टूबर, 2017 तक बिजली कनेक्शन मिल जाएगा। इसी तरह से नमामि गंगे परियोजनाओं में 216.31 करोड रुपए की 11 परियोजनाएं अक्टूबर, 2017 तक पूर्ण हो जाएगी। 238.46 करोड़ रुपए की दो परियोजनाएं नवंबर, 2017 तक पूरी हो जाएगी। 396 करोड़ रुपए की 6 परियोजनाएं और 24.23 करोड़ रुपए की दो परियोजनाएं सितंबर, 2017 में पूर्ण हो जाएगी। उन्होंने बताया कि रिवर फ्रंट डेवलपमेंट परियोजना के अंतर्गत चंडी घाट का विकास, 26 घाटों का निर्माण किया जाएगा। इसके साथ ही सिंचाई विभाग द्वारा भी 35 घाटों का निर्माण किया जाएगा।
बैठक में सचिव पेयजल अरविंद सिंह ह्यांकी, नमामि गंगे परियोजना के निदेशक डाॅ.राघव लंगर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
Next Post

पूर्व अध्यक्ष और विधानसभा अध्यक्ष

पूर्व अध्यक्ष और विधानसभा अध्यक्ष श्री प्रेमचंद अग्रवाल के चाचा श्री आत्माराम अग्रवाल के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगत की आत्मा की शांति एवं दुःख की इस घडी में उनके परिजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से कामना की है। मुख्यमंत्री ने स्वर्गीय अग्रवाल द्वारा […]

You May Like