हरिद्वार। पेपर लीक और उत्तराखंड विधानसभा बैकडोर भर्ती मामले में चर्चाओं का बाजार गर्म है कि कुछ मंत्रियों की जल्द ही छुट्टी हो सकती है। इन सबमें सबसे ऊपर जो नाम चल रहा है वो कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल का है। क्योंकि उनके ही विधानसभा अध्यक्ष रहते हुए बैकडोर से भर्तियां की गई थी। हालांकि इस कयासों पर कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल और गणेश जोशी का भी बयान आया है।
इस्तीफे के सवाल पर कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि अगर ऐसे कुछ होगा तो सबसे सामने आ जाएगा, क्योंकि सभी मामलों की जांच की जा रही है। जांच में हकीकत सामने आ जाएगी। फिलहाल इस पर कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। अभी जांच पूरी होने तक इंतजार करना होगा। वह अभी मंत्री को तौर पर काम कर रहे हैं। वहीं, इसी मामले पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी का कहना है कि ये सभी मीडिया में चर्चा है, जो हकीकत होगी वह सबके सामने आ जाएगी। किसी भी कीमत पर ये सरकार दोषियों को नहीं बख्शेगी. धामी सरकार में ही पहली बार कोई अधिकारी भष्टाचार के मामले में जेल गया है।
एटीएम ठगी का फरार चल रहा आरोपी गिरफ्तार
Thu Sep 15 , 2022
ऋषिकेश। श्यामपुर क्षेत्र में एक वर्ष पूर्व एटीएम के जरिए ठगी के मामले में फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने रोहतक हरियाणा से गिरफ्तार किया है। उनके दो साथी पूर्व में ही गिरफ्तार हो चुके हैं। मिली जानकारी के अनुसार कोतवाली ऋषिकेश में बीते वर्ष तीन सितंबर को रामचंद्र […]

You May Like
-
घोटालेबाजों के खिलाफ कार्यवाही करे सरकारः गोदियाल
Pahado Ki Goonj September 25, 2021
-
तिलाड़ी सम्मान समिति बडकोट के तत्वावधान में दशम तिलाड़ी सम्मान 2018 उत्कृष्ट क्रीउ प्रतिभागिता के क्षेत्र में अन्तर्राष्टीय स्केटिंग प्रतियोगिता में दो स्वर्ण पदक विजेता 11 वर्षिय मास्टर अस्तिव डोभाल को दिया गया इनसे अलावा छः अन्य राष्ट्रीय एंव अन्तर्राष्ट्रीय खिलाड़ियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया
Pahado Ki Goonj May 31, 2018

