पूर्व विधायक जमीन से जुड़े नेता स्व फूल सिंह बिष्ट जी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई

Pahado Ki Goonj

टिहरी,आज दिनांक 9.फ़रवरी.2021 को प्रतापनगर की ब्लॉक कांग्रेस कमेटी रामगढ़ की बैठक में पूर्व विधायक जमीन से जुड़े नेता स्व फूल सिंह बिष्ट जी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
स्व फूल सिंह बिष्ट जी को याद करते हुए पूर्व विधायक विक्रम सिंह नेगी जी ने कहा ” स्व फूल सिंह बिष्ट जी जमीन से जुड़े नेता थे, विधायक रहते हुए उन्होंने प्रतापनगर वि.सभा का चौमुखी विकास किया है। हमने उनके द्वारा किए गए विकास कार्यों एवम् यादों को चिरंजीवी रखने हेतु रा. महाविद्यालय का नाम स्व फूल सिंह बिष्ट राजकीय महाविद्यालय रखा है।”
बैठक को सम्बोधित करते हुए विक्रम सिंह नेगी ने कहा कि
“आज सभी वर्ग के लोग भाजपा सरकार की अनीतियों और बढ़ती मंहगाई से खिन्न हो चुका है वर्तमान की भाजपा सरकार न तो युवाओं को रोजगार दे पाई और ना ही विकास के नाम पर कोई कार्य करवा पाई। आज प्रदेश की स्थिति 20 साल पीछे जा चुकी है। मातृशक्ति, बुजुर्गों के आशीर्वाद एवं युवाओं के जोश को देखते हुए पूर्ण उम्मीद है कि 2022 में कांग्रेस पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगी।”

बैठक में दर्जनों बुजुर्ग, मातृशक्ति, नौजवान साथियों ने भाजपा की अराजकता से नाराज होकर कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। इनमें श्रीमती विमला देवी (प्रधान नकोट), सुनील ,जय सिंह, राजेंद्र, मुकेश रावत ,कर्मवीर , दिनेश, विनीत बुटोला (कुनेर) मनोज राणा(उजाड़ गांव) शांतिलाल, विजयपाल(डांग), लक्ष्मी देवी, कमला देवी, पुष्पा देवी, रीना देवी, सीता देवी(रामगढ़) अन्य कई लोग शामिल हुए। बैठक में पूर्व सैनिक होशियार सिंह राणा एवम् मंगल सिंह भंडारी जी का शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। साथ ही विजेंद्र सिंह रावत अध्यक्ष न्याय पंचायत राम गांव, प्रवीण कोहली को न्याय पंचायत बरवाल गांव अध्यक्ष नियुक्त किया गया।
बैठक में पूर्व विधायक विक्रम सिंह नेगी, प्रभारी अरुणोदय नेगी, ब्लॉक अध्यक्ष भरत बुटोला, प्रदेश सचिव नरेंद्र राणा, प्रदेश सचिव कुलदीप पंवार, जिलाध्यक्ष एनएसयूआई हरिओम भट्ट, ज्येष्ठ प्रमुख महावीर रमोला, बुद्धि सिंह, मंगल सिंह, सुरेश राणा, नरेंद्र रावत आदि उपस्थित रहे।

Next Post

पंडित दीनदयाल जी न सिर्फ एक महान चिंतक, विचारक थे बल्कि वे दार्शनिक होने के साथ ही एक योग्य राजनेता और कुशल पथ प्रदर्शक भी थे-त्रिवेंद्र सिंह रावत

देहरादून,मुख्यमंत्री  त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने एकात्म मानववाद तथा अंत्योदय दर्शन के प्रणेता पं. दीनदयाल उपाध्याय जी को उनकी पुण्यतिथि पर नमन करते हुए कहा कि उनका दर्शन, भारतीय राजनीति को अंतिम व्यक्ति के उत्कर्ष हेतु सदैव प्रेरित करता रहेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि श्रद्धेय दीनदयाल उपाध्याय जी सामाजिक व राजनीतिक […]

You May Like