रुद्रप्रयाग। बाबा केदारनाथ धाम में लगातार हो रही बर्फबारी के कारण यहां किए जा रहे पुनर्निर्माण कार्य रोक दिए गए हैं। बता दें कि केदारनाथ मंदिर के कपाट बंद होने के बाद बाबा के धाम में लगातार पुनर्निर्माण कार्य जारी थे, लेकिन भारी बर्फबारी के चलते ये काम रोकने पड़े। केदारनाथ धाम में पिछले 2 दिनों से लगातार बर्फबारी हो रही है। अब तक करीब ढाई फीट तक बर्फबारी हो चुकी है. केदारनाथ धाम का तापमान शून्य से 8 डिग्री नीचे जा चुका है. ऐसे मौसम में काम करना कठिन होने की वजह से ही प्रशासन को धाम में पुनर्निर्माण कार्य को रुकवाना पड़ा। केदारनाथ धाम में इस समय प्रोटेक्शन वॉल और शंकराचार्य की समाधि पर कार्य किए जा रहे थे। इस बारे में वुड एंड स्टोन के मैनेजर देवेंद्र बिष्ट ने कहा कि श्रीकेदारनाथ धाम में लगातार बर्फबारी हो रही है। उन्होंने कहा कि करीब ढाई फीट तक की बर्फबारी हो चुकी है. इस वजह से पारा भी शून्य से 8 डिग्री नीचे तक चला गया है।
पिथौरागढ उपचुनाव में भाजपा की जीत बरकरार, चन्द्रा पंत ने लहराया जीत का परचम
Thu Nov 28 , 2019
पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ विधानसभा उप चुनाव में एक बार फिर भाजपा ने अपनी जीत बरकरार रखी है। 11 चरणों में चली काउंटिंग में भाजपा प्रत्याशी चन्द्रा पंत ने अपने निकटवर्ती पतिद्वंद्वी अंजू लुंठी को लगभग 3267 मतों से पराजित किया है। 11वें राउंड की गिनती के बाद भाजपा प्रत्याशी चन्द्रा पंत […]

You May Like
-
नकल माफिया हाकम सिंह की करोड़ों की संपत्ति जल्द होगी जब्त
Pahado Ki Goonj September 24, 2022
-
जीतू बगड्वाल-भरणा-एक अमर प्रेम कथा
Pahado Ki Goonj November 28, 2018


