पिथौरागढ उपचुनाव में भाजपा की जीत बरकरार, चन्द्रा पंत ने लहराया जीत का परचम

Pahado Ki Goonj

पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ विधानसभा उप चुनाव में एक बार फिर भाजपा ने अपनी जीत बरकरार रखी है। 11 चरणों में चली काउंटिंग में भाजपा प्रत्‍याशी चन्‍द्रा पंत ने अपने निकटवर्ती पतिद्वंद्वी अंजू लुंठी को लगभग 3267 मतों से पराजित किया है। 11वें राउंड की गिनती के बाद भाजपा प्रत्‍याशी चन्‍द्रा पंत को 25646 और कांग्रेस प्रत्‍याशी अंजू लुंठी को 22298 मत प्राप्‍त हुए हैं। वहीं सपा प्रत्‍याशी मनोज कुमार भट्ट की जमानत जप्‍त हो गई है। हालांकि चुनाव आयोग की ओर से अभी आधिकारिक घोषणा होनी बाकी है।
प्रदेश के वित्‍तमंत्री प्रकाश पंत के निधन के बाद पिथौरागढ़ विधानसभा उपचुनावों के लिए 25 नवंबर को मतदान हुआ था। इस सीट पर भाजपा प्रत्याशी चंद्रा पंत, कांग्रेस प्रत्याशी अंजू लुंठी और सपा प्रत्याशी मनोज कुमार भट्ट के बीच मुकाबला है। विधानसभा क्षेत्र में पंजीकृत 105117 मतदाताओं में से 50191 मतदाताओं ने मतदान किया है। मतगणना राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय पिथौरागढ़ में हुई। इसके के लिए कुल 14 टेबल लगाए गए थे। रिजर्व सहित कुल 69 कर्मचारी मतगणना के लिए रखे गए थे।
25 नवंबर को हुए पिथौरागढ़ विधानसभा उपुचनाव के लिए वोटिंग काफी कम हुई थी। महज 47 फीसद वोटिंग का असर भी परिणामों पर साफ नजर आ रहा है। प्रकाश पंत के निधन के बाद इस सीट पर भाजपा के पक्ष में सहानुभूति बनी हुई थी। ऊपर से उनकी पत्‍नी चन्‍द्रा पंत इस सीट से प्रत्‍याशी हैं। चन्‍द्रा के भाजपा प्रत्‍याशी घोषित होने के बाद से कांग्रेस के कद्दावर नेता मयूख महर ने यहां से चुनाव लड़ने से इन्‍कार कर दिया था। ऐसे में मजबूरन कांग्रेस को अंजू लुंठी को अपना प्रत्‍याशी बनाना पड़ा था।

Next Post

बर्फबारी की ठण्ड में चार धाम मंदिरो को श्राइन बोर्ड के अंतर्गत लाने के प्रस्ताव का गंगोत्री व यमुनोत्री तीर्थ पुरोहितों ने गर्मजोशी से विरोध किया है

उत्तरकाशी (मदनपैन्यूली)प्रदेश सरकार की ओर से चारधाम क्षेत्र के मंदिरों को श्राइन बोर्ड के अंतर्गत लाये गए प्रस्ताव को लेकर गंगोत्री, यमुनोत्री तीर्थ पुरोहितों एवं मंदिर समिति के सदस्यों एवं पदाधिकारियों ने कड़ा विरोध जताया है। तीर्थ पुरोहितों का कहना है कि उन्हें बिना विश्वास में लिए तथा पुरोहितों के […]

You May Like