मसूरी । टीम इंडिया के सुपरस्टार क्रिकेटर और पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी परिवार संग मसूरी पहुंचे। ऐसा बताया जा रहा है कि अपनी बेटी का जन्मदिन मनाने वह मसूरी आए हैं। महेंद्र सिंह धोनी दोपहर तीन बजकर 6 मिनट पर मसूरी पहुंचे। हालांकि एक दिन पहले ही उनकी पत्नी साक्षी और बेटी मसूरी पहुंच गए थे। वह एक दिन बाद पहुंचे हैं। धोनी लालटिब्बा में संजय नारंग के डहलिया बैंक में परिवार एवं 30 लोगों की पार्टी में शामिल हुए। लंच करने के बाद धोनी परिवार के साथ होटल रोकबी मैनर चले गए। सूत्रों के अनुसार, धोनी अपनी बेटी की बर्थडे पार्टी में शामिल होने मसूरी पहुंचे। धोनी एंड फैमिली ने अभी तक मीडिया से दूरी बनाई है।
ग्रामीण क्षेत्रों की दशा व दिशा बदलना मुख्य उद्देश्य: सतपाल महाराज
Sun Feb 5 , 2017
देहरादून। चौबट्टाखाल विधान सभा से बीजेपी प्रत्याशी सतपाल महाराज की चुनाव प्रचार में तेजी आयी है। शनिवार को महाराज ने सोडियाखाल, गवाणी, कुण्डील, महादेव सैण, मालकोट दांथा, सोडियाखाल आदि क्षेत्रों में डोर टू डोर जनसंपर्क के साथ जनसभा को संबोधित किया। ग्रामवासियों ने महाराज को समर्थन देते हुए जोरदार स्वागत […]

You May Like
-
भारतीय टीम के दो खिलाड़ियों के बीच चल रही है ‘लड़ाई’
Pahado Ki Goonj September 16, 2017

