HTML tutorial
HTML tutorial

चीन ने बदले अरुणाचल के 6 जगहों के नाम

Pahado Ki Goonj

सरकारी ग्लोबल टाइम्स की खबर के अनुसार, ‘‘चीन के नागरिक मामलों के मंत्रालय ने 14 अप्रैल को घोषणा की थी कि उसने केंद्र सरकार के नियमों के अनुरूप ‘दक्षिण तिब्बत’ (जिसे भारत अरुणाचल प्रदेश कहता है) के छह स्थानों के नामों का चीनी, तिब्बती और रोमन वर्णों में मानकीकरण कर दिया है।’’ सरकारी मीडिया ने कहा है कि इस कदम का उद्देश्य इस राज्य पर चीन के दावे को दोहराना था। चीन इस राज्य को ‘दक्षिण तिब्बत’ कहता है। रोमन वर्णों का इस्तेमाल कर रखे गए छह स्थानों के नाम वोग्यैनलिंग, मिला री, कोईदेंगारबो री, मेनकुका, बूमो ला और नमकापब री है।

चीन अरुणाचल प्रदेश को दक्षिण तिब्बत कहता है जबकि भारत का कहना है कि विवादित क्षेत्र अक्सई चिन क्षेत्र है, जिसे चीन ने वर्ष 1962 के युद्ध में कब्जा लिया था। दोनों पक्ष अब तक सीमा विवाद को हल करने के लिए विशेष प्रतिनिधियों के साथ 19 वार्ताएं कर चुके हैं। 81 वर्षीय तिब्बती आध्यात्मिक नेता की यात्रा के दौरान चीन ने भारत को चेतावनी दी थी कि वह अपनी क्षेत्रीय अखंडता और हितों की रक्षा के लिए ‘जरूरी कदम’ उठाएगा। दलाई लामा की अरुणाचल यात्रा को लेकर भारत के समक्ष कड़ा विरोध दर्ज कराने के कुछ ही दिन बाद चीन ने पहली बार इस राज्य के छह स्थानों के ‘मानकीकृत’ आधिकारिक नामों की घोषणा कर दी है।

Next Post

बरात में जा रही बस खाई में गिरी, बच्ची की मौत, 21 घायल

घनसाली-अखोडी मोटर मार्ग(टिहरी) पर बरात की बस गिरने से आठ साल की एक बच्ची की मौत हो गई, जबकि 21 लोग घायल हैं। बस में कुल 26 लोग सवार थे। चार लागों को मामूली चोट आई। हादसा गत देर रात हुआ। बारात सरुणा (आली) गांव से  बीते सोमवार को दिल्ली के […]

You May Like