HTML tutorial
HTML tutorial
Skip to content
Friday, Oct 23, 2026
Breaking News
उत्तराखंड में बदली जाएंगी 50 पुरानी 108 एंबुलेंस, मुख्य सचिव ने दिए तत्काल निर्देश
संस्कारों से संवरेगा भविष्य, मेहनत से मिलेगी सफलता! धामी ने विद्यार्थियों को दिया सफलता का मंत्र
11 नवंबर को शीतकाल के लिए बंद होंगे यमुनोत्री धाम के कपाट, खरसाली में होंगे मां यमुना के दर्शन!
CM ने हेमवती नन्दन बहुगुणा, उत्तराखण्ड चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय में लोकार्पण एवं शिलान्यास किया जानिए सभी समाचार
नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ उत्तरकाशी पुलिस की कार्रवाई ,मोरी मे चरस के साथ दो गिरफ्तार ।
नुक्कड़ नाटक और लोकगीतों से गांव-गांव पहुंचा सेवा संकल्प अभियान, ग्रामीणों को योजनाओं की दी जानकारी ।
उत्तराखंड में नर्सिंग शिक्षा को बड़ा बूस्ट! 11,495 सीटों के साथ युवाओं के लिए रोजगार के नए द्वार
ऊंची दीवार, रफ्तार और जुनून! उत्तरकाशी में शुरू हुई राज्य स्तरीय स्पीड क्लाइंबिंग प्रतियोगिता ।
यमुनाघाटी को धामी की विकास सौगात, 215 करोड़ से अधिक की योजनाओं को मिली रफ्तार
देवदार के 49 पल्ले लेकर निकली पिकअप,  वन विभाग को देख चालक फरार!
चुनाव 2027 की तैयारी तेज! EVM से लेकर सुरक्षा तक, निर्वाचन आयोग ने परखी तैयारियां
आईटीआई बड़कोट में अप्रेंटिसशिप मेले में उमड़े युवा । अप्रेंटिसशिप के लिए चयन का मिला अवसर ।
Pahadon ki Goonj

Pahadon ki Goonj

News Portal

  • होम
  • उत्तराखंड
    • खेल
  • देश
    • मनोरंजन
  • धर्म और संस्कृति
    • कैरियर
  • दुनिया
  • सामाजिक
  • संपर्क करें
  • शिक्षा
  • उत्तराखंड

मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने पासिंग आउट परेड की सलामी ली

Pahado Ki Goonj August 23, 2017
uttarakhand
मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने मंगलवार को पुलिस लाईन में उत्तराखण्ड पुलिस के ट्रेनी आरक्षियों(कांस्टेबल्स) के पासिंग आउट परेड की सलामी ली। इस अवसर पर प्रशिक्षु पुलिस आरक्षियों और उपस्थित जनसमुदाय को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि आधुनिक समय में पुलिस की जिम्मेदारी बढ़ी है। पुलिस का काम पारम्परिक पुलिसिंग से आगे बढ़ कर बहुत से अन्य सामाजिक सरकारों से जुड गया है। पुलिस पर लोगों का भरोसा भी बढ़ा है। राज्य में जहां राजस्व पुलिस की व्यवस्था लागू है, वहां भी लोगों द्वारा रेगुलर पुलिस की मांग की जाने लगी है। उत्तराखण्ड पुलिस में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी पर हर्ष व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड पुलिस में महिलाओं की संख्या 11 प्रतिशत से ज्यादा है, जबकि राष्ट्रीय औसत 7 प्रतिशत है। पुलिस फोर्स में महिलाओं की भागीदारी के  क्षेत्र में उत्तराखण्ड देश के शीर्ष पांच राज्यों में सम्मिलित हो गया है। इसका मतलब यह हुआ कि अब प्रदेश हर थाने में एक या उससे ज्यादा महिला पुलिस की तैनाती हो सकेगी। इससे महिला संबंधी अपराध की रोकथाम और उसके कुशल निवारण में भी मदद मिलेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘‘जब मैं अपनी बेटियों को इस वर्दी में देख रहा हूं तो मुझे अपार प्रसन्नता हो रही है। आज मैं कह सकता हूं कि उत्तराखंड राज्य में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान खूब फल फूल रहा है। आप सारी बेटियां इस राज्य का गौरव है और आपसे उम्मीद है कि आप सब पूरी ईमानदारी और लगन से पुलिस महकमे में अपनी अलग पहचान बनाऐंगी।’’
मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा दी गई स्मार्ट पुलिस की परिकल्पना को दोहराते हुए कहा कि उत्तराखण्ड पुलिस को भी स्ट्रिक्ट और सेंस्टिव, माॅरल और मोबाईल, एलर्ट और एकाउंटेबल, रिलाएबल और रिस्पाॅन्सिबल और टेक्नोेलाॅजी सेवी होना पडेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि भ्रष्टाचार के विरूद्ध भी पुलिस की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कहा कि पुलिस का नशे के कारोबार के विरूद्ध एक कठोर अभियान चलाने में भी महत्वपूर्ण योगदान है। उन्होंने सभी पास आउट आरक्षियों को उनके सफल कैरियर के लिये शुभकामनाएं भी दी।
पुलिस महानिदेशक श्री अनिल कुमार रतूड़ी ने बताया कि कुल 175 ट्रेनी आरक्षियों का प्रशिक्षण  रिक्रूट ट्रेनिंग सेंटर देहरादून में हुआ। कुल सीधी भर्ती के 141 महिला आरक्षियों एवं 34 पुरूष रिक्रूट आरक्षियों को 09 माह का आधारभूत प्रशिक्षण दिया गया, जिसमें प्रशिक्षण देने हेतु 27 पुलिस अधिकारी/कर्मी नियुक्त रहे। देहरादून जनपद के अतिरिक्त रिक्रूट ट्रेनिंग सेंटर जनपद हरिद्वार, उधमसिंहनगर, चम्बा(टिहरी गढ़वाल), 31वीं वाहिनी पीएसी में भी कुल 792 प्रशिक्षु महिला आरक्षियों का प्रशिक्षण सम्पन्न कराया गया तथा इन सभी स्थानों पर भी पासिंग आउट परेड विभिन्न तिथियों में आयोजित की जा रही है।
दीक्षांत परेड में प्रशिक्षण अवधि में सर्वांग-सर्वोत्तम श्रेणी में महिला आरक्षी कविता और अंजना बेलवाल और पुरूष आरक्षी अंकित बिष्ट को पुरस्कार भी प्रदान किया गया।
इस अवसर पर एडीजी श्री अशोक कुमार, आईजी श्री दीपम सेठ सहित अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी मौजूद थे।
Views: 517
Next Post
  • उत्तराखंड

विशेष कार्य अधिकारी धीरेन्द्र सिंह पंवार ने जनसम्पर्क किया गया

Wed Aug 23 , 2017
मुख्यमंत्री के विशेष कार्याधिकारी श्री धीरेन्द्र सिंह पंवार द्वारा सूर्य कालोनी नथुवावाला में जनसम्पर्क किया गया। इस अवसर पर जय मां भवानी सामाजिक संगठन के सदस्यों द्वारा श्री पंवार का स्वागत किया गया। श्री पंवार ने सभी सदस्यों से खासकर महिलाओं व बुजुर्गाें से मिलकर उनकी समस्या जानी तथा दूरभाष […]

You May Like

    • उत्तराखंड
    • ताजा खबर

    शिक्षा के गुणात्मक सुधार को कर रहें कार्यः धामी

    Pahado Ki Goonj January 1, 2022
    • उत्तराखंड
    • ताजा खबर

    ड्रग इंस्पेक्टर की छापेमारीः 5 मेडिकल स्टोर और एक क्लीनिक सील

    Pahado Ki Goonj April 28, 2022
    • उत्तराखंड
    • ताजा खबर

    सीएम ने किया निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण

    Pahado Ki Goonj February 21, 2022
    • उत्तराखंड
    • ताजा खबर

    रामनवमी पर गंगा स्नान के लिए नही पहुंचे श्रद्धालु

    Pahado Ki Goonj April 21, 2021
    • उत्तराखंड
    • कारोबार
    • ताजा खबर
    • देश
    • राष्ट्रीय
    • शिक्षा

    भाकियू तोमर किसानों की समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री आवास का घेराव करेगा-संजीव तोमर

    Pahado Ki Goonj November 5, 2020
    • उत्तराखंड
    • कारोबार
    • कैरियर
    • ताजा खबर
    • देश
    • शिक्षा
    • सामाजिक

    महिलाओं को राज्यपाल ने तीलू रौतेली पुरस्कार से सम्मानित किया

    Pahado Ki Goonj August 8, 2019
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Sep    
Developed : Designed by Web Media Solutions IT Company Dehradun