HTML tutorial
HTML tutorial

बोलेरो खाई में गिरने से चार की मौत, छह घायल

Pahado Ki Goonj

विकासनगर। उत्तराखंड से सटे हिमाचल के सिरमौर जिले के शिलाई क्षेत्र में बोलेरो कैंपर (मालवाहक वाहन) गहरी खाई में गिर गया। उसमें सवार चार लोगों की मौत हो गई, जबकि छह अन्य घायल हो गए। 

वाहन में कुल दस लोग सवार थे। घायलों में से तीन को पांवटा अस्पताल से पीजीआइ चंडीगढ़ रेफर किया गया है। तीनों सगे भाई हैं। सुबह निर्माण सामग्री से लदा बोलेरो कैंपर बमराड़ जा रहा था। बमराड़ संपर्क मार्ग पर क्यारका के समीप वाहन अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। 

उसमें सवार दस लोगों में से तीन जगदीश (21) निवासी बमराड़, चालक जगदीश (25) निवासी उभेता, प्रकाश (25) निवासी बाम्बल हिमाचल की मौके पर ही मौत हो गयी। जबकि सात घायलों को पांवटा साहिब के अस्पताल भर्ती कराया गया। शिलाई के तहसीलदार मायाराम शर्मा ने बताया कि गंभीर रूप से घायल तीन भाइयों को पीजीआई रेफर किया गया है।

Next Post

मोदी ने केंद्रीय मंत्रिमंडल का विस्तार किया

मोदी कैबिनेट में 4 कैबिनेट सहित 13 मंत्रियों ने ली शपथ। धर्मेंद्र प्रधान, पीयूष गोयल, निर्मला सीतारमण, मुख्तार अब्बास नकवी का हुआ प्रमोशन,बने कैबिनेट मंत्री। तो शिवप्रताप शुक्ला, अश्वविनी कुमार चौबे ,डॉ वीरेन्द्र कुमार, अनन्त कुमार हेगड़े,राजकुमार सिंह,हरदीप सिंह पूरी,गजेंद्र सिंह शेखावत, डॉ सत्यपाल सिंह,के जे अल्फांस ने ली राज्य […]

You May Like