देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा का पांच दिवसीय मॉनसून सत्र जारी है। सत्र के दौरान विभिन्न संगठन अपनी मांगों को लेकर लामबंद हैं। इसी कड़ी में आज सीटू से सम्बद्ध आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सेविकाओं ने मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर विधानसभा कूच किया, लेकिन पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को विधानसभा से पहले ही बैरिकेडिंग लगाकर रोक दिया। जिसके बाद सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सड़क पर ही धरने में बैठ गईं और जमकर नारेबाजी की।
आंगनबाड़ी कार्यकत्री/सेविका कर्मचारी यूनियन की प्रांतीय महामंत्री चित्रकला ने कहा कि बीते कई समय से प्रदेश के हजारों आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व हेल्पर अपने विभिन्न मांगों को लेकर संघर्षरत हैं। अपनी मांगों को लेकर वो कई बार पत्र भेज चुके हैं, लेकिन अभी तक उनकी मांगों को लेकर कोई कार्रवाई नहीं हुई है। इससे राज्य की आंगनबाड़ी वर्कर और हेल्पर में सरकार के खिलाफ काफी नाराजगी है। उन्होंने कहा कि सभी आंगनबाड़ी वर्कर्स दिल्ली सरकार की तर्ज पर 21000 रुपए मानदेय की मांग कर रही हैं। अगर यह मांग पूरी नहीं होती है, तब तक आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को कम से कम ₹14000 मानदेय दिया जाना चाहिए। साथ ही आंगनबाड़ी वर्कर एवं हेल्पर को सरकारी कर्मचारी घोषित किया जाए। वहीं, प्रदर्शन में शामिल एक्टू की प्रदेश अध्यक्ष दीपक पांडे ने भी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की मांगें पूरी न होने पर सरकार के खिलाफ अपनी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी वर्कर बीते कई समय से अपनी मांगों को लेकर संघर्ष कर रही हैं, लेकिन सरकार उनकी मांगों को लगातार अनसुना कर रही है।
राज्य में बिजली बिलों के फिक्स्ड चार्ज पर तीन माह तक छूट
Thu Aug 26 , 2021
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज विधानसभा सत्र के दौरान राज्य की जनता के लिए महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि ऊर्जा विभाग के अंतर्गत विघुत बिलों के फिक्स्ड चार्ज को 03 माह हेतु छूट प्रदान की जायेगी। इससे लगभग 2,24,604 लोग लाभान्वित होंगे जिस पर अनुमानित व्यय […]

You May Like
-
चिन्यालीसौड़ पुल बनकर तैयार, धनुष जैसा आकार है आकर्षण केन्द्र टिहरी, उत्तरकाशी जिले के सीमा पर टिहरी झील के ऊपर बनाए जा रहे चिन्यालीसौड़ पुल का काम पूरा हो चुका है। अब 20 दिन बाद इस पुल को जनता को समर्पित किया जाएगा। फिलहाल पुल न होने की वजह से ग्रामीणों को 90 किमी की दूरी तय करनी पड़ती है। चिन्यालीसौड़ पुल। पुनर्वास विभाग देवीसौड़ में 162 मीटर लंबे पुल का निर्माण किया गया है। साल 2007 में टिहरी झील बनने के कारण देवीसौड़ मोटर पुल डूब गया था। जिसके कारण चिन्यालीसौड़ के करीब 42 गांव माली, बादान, जोगत, तुल्याड़ा, भड़कोट, आदि का संपर्क तहसील मुख्यालय से टूट गया था। अब इस पुल के निर्माण के बाद अलग-थलग पड़े इन सभी 42 गांवों की राह आसान होगी। इन गांव के लोगों को तहसील मुख्यालय पहुंचने के लिए करीब 90 किमी की दूरी तय करनी पड़ती है। पढ़ें-ड्यूटी ज्वॉइन करने निकला था कुमाऊं रेजिमेंट का जवान, दो दिन बाद भी नहीं पहुंचा यूनिट बता दें कि देवीसौड़ में बन रहा पुल स्टील आर्च ब्रिज होगा जो दिचली-गमरी व टिहरी जनपद को जोड़ने वाला प्रदेश का सबसे बड़ा आर्च है
Pahado Ki Goonj June 29, 2018

