HTML tutorial
HTML tutorial

पाकिस्तान सेना ने जवानों के शवों को किया क्षत-विक्षत

Pahado Ki Goonj

सेना ने इसकी जानकारी देते हुए कहा है कि दो चौकियों के बीच जब भारतीय जवान गश्त पर थे तब पाकिस्तान की बॉर्डर ऐक्शन टीम ने हमला किया। हम पाकिस्तान की इस हरकत का माकूल जवाब देंगे। पाकिस्तानी सेना ने सोमवार को जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले के कृष्णघाटी सेक्टर में संघर्षविराम का उल्लंघन किया और दो भारतीय जवानों के शवों को क्षत विक्षत कर दिया। पाकिस्तानी सेना की बॉर्डर ऐक्शन टीम की ये करतूत बताई जा रही है।

अर्धसैनिक बल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि संघर्ष विराम का उल्लंघन सुबह करीब साढ़े आठ बजे हुआ। हमले में सेना के नायब सूबेदार परमजीत सिंह और सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की 200वीं बटालियन के एक हेड कांस्टेबल प्रेम सागर की मौत हो गई।

Next Post

सुप्रीम कोर्ट ने दिया जस्टिस कर्णन की दिमागी हालत की जांच का आदेश

सोमवार को सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस जगदीश सिंह केहर की अध्यक्षता में सात जजों की पीठ ने जस्टिस कर्णन की मेडिकल जांच के लिए एक मेडिकल बोर्ड के गठन का निर्देश दिया। उनकी जांच चार मई को होगी और इसकी रिपोर्ट आठ मई को सौंपी जाएगी। कोर्ट ने पश्चिम […]

You May Like